New IB Chief Mahesh Dixit: केंद्र सरकार ने खुफिया विभाग (IB) के नए चीफ के लिए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी महेश दीक्षित के नाम को मंजूरी दे दी है। तेलंगाना कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी महेश दीक्षित के पास खुफिया अभियानों और इंटरनेल सिक्योरिटी का व्यापक अनुभव है। उनकी सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति जम्मू-कश्मीर और लेह के दौरान की है। यहां पर उन्होंने श्रीनगर के आईबी ऑफिस में सहायक खुफिया ब्यूरो चीफ का कार्यकाल संभाला है। इतना ही नहीं केंद्र सरकार ने जब जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाया था, उस वक्त भी महेश दीक्षित वहीं तैनात थे।
विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, दीक्षित को मजबूत जमीनी खुफिया नेटवर्क और आतंकवाद रोधी अभियानों का बेहतर अनुभव है। इतना ही नहीं उन्होंने वामपंथी उग्रवाद और सीमापार घुसपैठ दोनों को अच्छी तरह से संभाला है। उन्हें देशकी आतंरिक सुरक्षा की बेहतर जानकारी है और खुफिया अभियानों को भी बेहतर तरीके से चलाने का अनुभव है। केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति के मुताबिक वह निर्वतमान आईबी चीफ के पद छोड़ने के बाद अपना कार्यभार संभालेंगें।
इतने अनुभव के साथ खुफिया विभाग प्रमुख का पद संभालने वाले महेश दीक्षित का चयन ऐसे समय में हुआ है, जब देश में आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियां बदल रही हैं।
अपडेट की जा रही है।
उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play