इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हैं ये किड्स, Taimur से कम नहीं है इनकी पॉपुलैरिटी – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Popular Kids Of Industry: तैमूर एक ऐसे सेलिब्रिटी किड हैं, जो पॉपुलैरिटी के मामले में बड़े-बड़े सेलेब्स को धूल चटा चुके हैं। एक वक्त था जब तैमूर के नाम की डॉल्स तक बनाई जा रही थीं और पैपराजी उनसे ऑब्सेस्ड हो गए थे। बॉलीवुड में कभी भी किसी स्टार किड को लेकर इस तरह की दीवानगी देखने को नहीं मिली। हालांकि, अब तैमूर उतना लाइमलाइट में नहीं हैं। अब सोशल मीडिया पर उन्हीं की तरह कुछ और बच्चे हैं जो छाए हुए हैं। चलिए जानते हैं कि किन बच्चों की डिमांड आजकल बढ़ी हुई है?

A post shared by Bharti Siingh (@bharti.laughterqueen)

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया का बेटा गोला यानी लक्ष लिम्बाचिया पूरी दुनिया में फेमस हो गया है। भारती सिंह के डेली व्लॉग्स में गोले की मासूमियत और मस्ती के सभी कायल हैं। जब-जब भारती अपने बेटे के वीडियो शेयर करती हैं, तो वो वायरल हो जाते हैं। सेलेब्स भी अक्सर गोले पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। उसे खाने में क्या पसंद है और स्नेल कितने अच्छे लगते हैं, ये पूरा देश जान चुका है।

A post shared by ASheR🦁 (@i.m.asher)

फुकरा इंसान और ट्रिगर्ड इंसान का भांजा भी किसी से कम नहीं है। प्रेरणा मल्हान और हर्ष गुप्ता का बेटा अशर बेहद क्यूट है। जब से अशर का जन्म हुआ है, उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। प्रेरणा अपने बेटे के एक-एक मोमेंट को कैप्चर करती हैं। वहीं, मल्हान फैमिली के हर मेंबर की तरह, अब अशर हर किसी की आंखों का तारा बन चुका है। उसके अपने खुद के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 575K फॉलोअर्स हैं।

A post shared by Chirayu Malik (@chirayumalik_9)

दो बीवी रखने वाले यूट्यूबर अरमान मलिक का बेटा भी इस लिस्ट में शामिल है। चीकू मलिक का असली नाम चिरायु मलिक है और उसका अपना खुद का ना सिर्फ सोशल मीडिया हैंडल, बल्कि यूट्यूब चैनल भी है। इंस्टाग्राम पर चीकू के 708K फॉलोअर्स हैं। हर कोई चीकू की एक-एक एक्टिविटी पर नजर रखता है। उसकी शरारतें लोगों को काफी पसंद आती हैं।

A post shared by Sourav Joshi (@souravjoshivlogs)

इंडिया के नंबर 1 डेली व्लॉगर सौरव जोशी के छोटे भाई भी काफी फेमस हैं। पहले सौरव जोशी के व्लॉग्स की हाईलाइट उनके चाचा के बेटे पीयूष जोशी हुआ करते थे। हालांकि, जबसे उनकी फैमिली ने एक साथ रहना शुरू किया है, तो पीयूष जोशी की तरह उसका छोटा भाई कुणाल जोशी भी बेहद फेमस हो गया है।
यह भी पढ़ें: दोस्त Vibhu Raghave के बाद Aneri Vajani ने एक और करीबी को खोया, निधन से टूटा एक्ट्रेस का परिवार

A post shared by Khushi Choudhary (@khushi.vivekchoudhary)

खुशी पंजाबन और विवेक चौधरी का बड़ा बेटा राजा चौधरी भी पॉपुलैरिटी के मामले में काफी आगे है। पैदा होने के बाद से ही राजा को व्लॉग्स के जरिए खुशी और विवेक सभी से मिलवा रहे हैं। अब राजा के कंटेंट वीडियो पर भी लोग उतना ही प्यार लुटाते हैं, जितना उसके पेरेंट्स के वीडियो को पसंद करते हैं। राजा के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News