इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: मिशन कर्मयोगी ने एआई-आधारित शिक्षण और सुशासन समाधानों को किया प्रदर्शित – News On AIR

मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
फ़रवरी 16, 2026 9:09 अपराह्न
मिशन कर्मयोगी ने नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में एक विशेष स्टॉल लगाया है। इसमें एआई-आधारित शिक्षण और सुशासन समाधानों को प्रदर्शित किया जा रहा है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने बताया कि यह स्टॉल क्षमता निर्माण आयोग और कर्मयोगी भारत ने संयुक्त रूप से स्थापित किया है। इसका उद्देश्‍य आई-गॉट कर्मयोगी में एकीकृत एआई-सक्षम शिक्षण उपकरणों की एक नई पीढ़ी को पेश करना है।
मंत्रालय ने बताया कि ये उपकरण सीखने की भूमिका-आधारित, व्यक्तिगत, बहुभाषी और दैनिक शासन कार्यों में एकीकृत करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। स्टॉल में प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध एआई पाठ्यक्रमों की बढ़ती सूची को भी दिखाया गया है। इसका उद्देश्य एआई साक्षरता और अनुप्रयुक्त एआई क्षमता का निर्माण करना है।
    मिशन कर्मयोगी विश्व का सबसे बड़ा सिविल सेवा क्षमता निर्माण सुधार है, जिसका उद्देश्य शासन को नियम-आधारित से भूमिका-आधारित प्रणालियों में बदलना है। शिखर सम्मेलन में मिशन कर्मयोगी का स्टॉल सार्वजनिक सेवा क्षमता को मजबूत करने और शासन परिणामों में सुधार के लिए जिम्मेदार एआई का लाभ उठाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
6 घंटे पहले
views 116
7 घंटे पहले
views 88
6 घंटे पहले
views 67
7 घंटे पहले
views 62
7 घंटे पहले
views 58
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 2nd Jun 2026

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News