इंडिया गठबंधन की रैली के लिए मांगा लाल परेड ग्राउंड: बोर्ड ऑफिस से होगी पदयात्रा , 12 दिसंबर को विपक्षी दलो… – Dainik Bhaskar

आगामी 12 दिसंबर को राजधानी भोपाल में प्रस्तावित इंडिया गठबंधन की महारैली को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने 7 से 13 दिसंबर तक के लिए प्रशासन से लाल परेड ग्राउंड की मांग की है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक मैदान आवंटन की सहमति नहीं मिल सकी है।
जीतू पटवारी बोले: नया नैरेटिव तैयार हो रहा
इस रैली को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पूरे देश में संविधान, लोकतंत्र और वोट के अधिकार की रक्षा का एक नया नैरेटिव तैयार हो रहा है। इसी कड़ी में जबलपुर में भी प्रदेश स्तरीय संविधान रक्षा मार्च निकाला जा रहा है, जिसमें पार्टी के सभी विधायक, जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को भोपाल में होने वाले इंडिया गठबंधन के मार्च के लिए लाल परेड ग्राउंड मांगा गया है। शासन से मैदान मिलते ही तैयारियां और तेज कर दी जाएंगी। पटवारी के अनुसार, इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित इंडिया गठबंधन के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और प्रदेश भर से लाखों कार्यकर्ता भोपाल जुटेंगे।
बोर्ड ऑफिस से लाल परेड तक पदयात्रा का प्लान
कांग्रेस ने रैली से पहले एक भव्य पदयात्रा की रूपरेखा भी तैयार की है। पार्टी ने प्रशासन से बोर्ड ऑफिस चौराहे से लाल परेड ग्राउंड तक पैदल मार्च निकालने की अनुमति मांगी है।
तय योजना के मुताबिक, राहुल गांधी और विपक्षी दलों के अन्य शीर्ष नेता सबसे पहले बोर्ड ऑफिस चौराहे स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद सभी नेता और कार्यकर्ता जेल रोड होते हुए पैदल मार्च करते हुए सभा स्थल लाल परेड ग्राउंड तक पहुंचेंगे।
सरकार पर साधा निशाना: ‘शराब माफिया के चंगुल में प्रदेश’
बातचीत के दौरान जीतू पटवारी ने प्रदेश की मोहन यादव सरकार पर तीखा हमला बोला। सागर से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार पूरी तरह शराब माफिया के चंगुल में आ गई है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह जर्जर और लचर हो चुकी हैं, वहीं दूसरी तरफ शराब की बिक्री बढ़ाने के लिए शराब की दुकानों के सामने सरकारी डॉक्टर बैठाने की बात हो रही है। पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आग्रह करते हुए कहा कि यदि वे प्रदेश को इसी दिशा में ले जाना चाहते हैं, तो जितनी जल्दी हो सके उन्हें पदमुक्त हो जाना चाहिए।
चुनावी नतीजों और उपचुनावों पर दिया बयान
भाजपा सरकार के कार्यकाल और आगामी चुनावों पर बोलते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि जनता अब तय करेगी कि देश पर कौन सी विचारधारा राज करेगी। लोगों ने केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल, उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 10 साल और मध्य प्रदेश में भाजपा के 20-25 साल के शासन को देख लिया है।
हालिया उपचुनावों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान के नतीजों के साथ-साथ मध्य प्रदेश के दतिया और विजयपुर के परिणामों ने साफ कर दिया है कि जनता का रुख किस ओर है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार चुनाव कराने से बच रही है और विधानसभा अध्यक्ष भी अयोग्य घोषित मामले में मौन हैं। सरकार न तो छात्र संघ चुनाव करा रही है और न ही सहकारिता चुनाव। पटवारी ने दावा किया कि भाजपा की स्थिति बेहद कमजोर हो चुकी है और केशव प्रसाद मौर्य को भी गठबंधन की ताकत का अंदाजा चुनाव परिणामों के बाद लग जाएगा।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News