Top News Today: इजरायल में राष्ट्रपति ने नेतन्याहू के विरोधी गादी आइजेनकोट को सरकार बनाने का जिम्मा सौंपा है। उन्हें करीब 6 हफ्ते का समय दिया गया है। अगर वे बहुमत नहीं जुटा पाए तो नेतन्याहू को मौका मिल सकता है। दूसरी तरफ पाकिस्तान में पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने सेना प्रमुख आसिम मुनीर और मौजूदा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि देश आर्थिक संकट में है, इसलिए भारत और घरेलू विरोधियों से लड़ाई बंद करनी चाहिए। वहीं दिवाली के मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव ने देशवासियों को बधाई दी और उन लोगों को डांटा जो भगवानों के बीच भेदभाव फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम, कृष्ण, हनुमान और शिव एक ही हैं।
इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने ‘यशार’ पार्टी के चेयरमैन गादी आइजेनकोट को अगली सरकार बनाने का जिम्मा सौंपा है। आइजेनकोट ‘चेंज ब्लॉक’ (बदलाव गुट) के नेता हैं। वे अलग-अलग पार्टियों को साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं। इनमें अति-रूढ़िवादी पार्टियां, अरब पार्टियां और नेतन्याहू की लिकुड पार्टी भी शामिल हो सकती हैं। आइजेनकोट को रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में औपचारिक रूप से यह जिम्मेदारी दी जाएगी। उसके बाद उनके पास 28 दिन का समय होगा। जरूरत पड़े तो राष्ट्रपति 14 दिन और बढ़ा सकते हैं। यानी कुल करीब 6 हफ्ते। अगर वे बहुमत नहीं जुटा पाए तो नेतन्याहू को मौका मिल सकता है। राष्ट्रपति ने सभी दलों से बात करने के बाद यह फैसला लिया। पढ़ें पूरी खबर…
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने सेना प्रमुख आसिम मुनीर और मौजूदा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि देश गंभीर आर्थिक संकट में है, फिर भी घरेलू और सीमा पर तनाव वाली नीतियां क्यों अपनाई जा रही हैं। भुट्टो ने नागरिक-सैन्य ‘हाइब्रिड’ मॉडल की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार और सेना को राजनीतिक विरोधियों (जैसे पीटीआई और मौलाना फजलुर रहमान) तथा पड़ोसी देशों भारत और अफगानिस्तान के साथ टकराव बंद करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि देश अपनी ऊर्जा कई मोर्चों पर दुश्मनी मोल लेने में बर्बाद नहीं कर सकता, जबकि आम लोग मुश्किलों में हैं। पढ़ें पूरी खबर…
सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक ठेले वाले के गोलगप्पा खाने से कल्लाखोर और पेड़ारी गांव के 150 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। इनमें से 25 लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। लोग दीपावली और धनतेरस की खरीदारी में लगे थे। ठेला वाला दोनों गांवों में घूमकर गोलगप्पे बेच रहा था। करीब 150 लोगों ने खाए। रात में अचानक उल्टी-दस्त शुरू हो गई। सुबह तक बीमारों की संख्या बढ़ गई। कुछ लोगों ने स्थानीय दवा ले ली, लेकिन 25 से ज्यादा की हालत नहीं सुधरी। पढ़ें पूरी खबर…
योग गुरु बाबा रामदेव ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने उन साधु-संतों की आलोचना की जो भगवानों के बीच भेदभाव फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राम, कृष्ण, हनुमान और शिव को अलग-अलग बता रहे हैं। रामदेव ने कहा कि ये सभी एक ही हैं। जो सीता-राम, राधा-कृष्ण या उमा-महेश्वर में भेद देखता है, उसे वेद और सनातन धर्म की सही समझ नहीं है। शास्त्रों में एक ही सत्य को अलग-अलग नामों से बताया गया है। उन्होंने कहा कि सनातन मानने वाले लोगों को देवी-देवताओं में भेद नहीं करना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…
अमिताभ बच्चन ने अपनी तबीयत बताई
84 साल के अमिताभ बच्चन ने खुद बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें हाथ से लिखने में दिक्कत हो रही है। हाल में उनकी तबियत बिगड़ने के कारण ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शूटिंग से ब्रेक ले लिया था। दिवाली के मौके पर उन्होंने फैंस को बधाई दी और कहा कि उन्हें बहुत सारे गिफ्ट और शुभकामनाएं मिल रही हैं। उन्होंने लिखा कि वे सभी को हाथ से खत लिखकर धन्यवाद कहना चाहते थे, लेकिन लिख नहीं पा रहे। इसलिए उन्होंने माफी मांगी और सबके प्यार के लिए शुक्रिया कहा। पढ़ें पूरी खबर…
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play