इजरायल-हिजबुल्लाह युद्धविराम: लेबनान में नुकसान और विस्थापन की तस्वीर – Aaj Tak

Feedback
इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच महीनों चले संघर्ष के कारण लेबनान में भारी तबाही और नुकसान हुआ है. पिछले महीने युद्धविराम के साथ समाप्त हुए इस संघर्ष की सैटेलाइट डेटा के आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट सामने आई है.  
सितंबर 2023 से नवंबर 2024 तक 17,130 से अधिक इमारतें आंशिक या पूरी तरह से नष्ट हो गईं. यह आकलन अमेरिकी भू-स्थानिक विशेषज्ञों कोरी शेर (सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ़ न्यूयॉर्क) और जमोन वैन डेन होक (ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी) द्वारा प्रोसेस किए गए रिमोट सेंसिंग डेटा पर आधारित है.  
यह भी पढ़ें: सीजफायर के बाद लेबनान में खुशी की लहर, लेकिन इजरायल में विरोध में सड़कों पर उतरे लोग
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस संघर्ष में लगभग 4,000 लोग मारे गए और करीब 16,000 घायल हुए. इसके अलावा 13 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए, जिनमें से 9 लाख लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हैं.  
नुकसान का आकलन  
पिछले आठ महीनों में दक्षिणी लेबनान के कफार किला में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. यहां इजरायली हमलों में 74% इमारतें नष्ट हो गईं. दक्षिण लेबनान के मैस ए-जबल में 1,317 इमारतें (41%) नष्ट हो गईं, जो किसी भी अन्य क्षेत्र से अधिक है.
खियाम में, जो इजरायल-लेबनान सीमा के पास है, 44% इमारतें आंशिक या पूरी तरह नष्ट हुईं. 23 नवंबर को खियाम में अकेले 372 इमारतों को नुकसान पहुंचा.  
यह भी पढ़ें: पहले दिन ही टूट गया सीजफायर! हिज्बुल्लाह को लेकर सीधे भिड़ गया इजरायल, लेबनान ने भी दिखाईं आंखें
कोरी और जमोन ने ‘कोहेरेंट चेंज डिटेक्शन’ तकनीक का उपयोग करके शहरी क्षेत्रों के नुकसान का नक्शा तैयार किया. यह नक्शा यूरोपीय स्पेस एजेंसी के कोपरनिकस सेंटिनल-1 सैटेलाइट से मिले डेटा के आधार पर बनाया गया है.  
विस्थापन  
संघर्ष के दौरान लेबनान में 13 लाख लोग विस्थापित हुए. 5.62 लाख से अधिक लोग लेबनान से सीरिया चले गए. इनमें 63% सीरियाई नागरिक और 27% लेबनानी या अन्य राष्ट्रीयताएं शामिल हैं.  
24 नवंबर तक लेबनान ने 8,99,725 आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों की सूचना दी. इनमें से अधिकांश दक्षिणी जिलों से हैं- 21% टायर से, 17% एल नबातियेह से, और 12% बेंट जेबेल से.  
यह भी पढ़ें: लेबनान में यूएन पीसकीपर्स के रूप में तैनात भारतीय सैनिक पूरी तरह सुरक्षित: सेना
युद्ध की लागत  
विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस संघर्ष से लेबनान को भौतिक और आर्थिक नुकसान में कुल ₹850 करोड़ का नुकसान हुआ. भौतिक संरचनाओं को हुए नुकसान का मूल्य ₹28,000 करोड़ है, जबकि आर्थिक नुकसान ₹43,000 करोड़ तक पहुंच गया है. 2024 में लेबनान की जीडीपी में 6.6% की गिरावट दर्ज की गई है, जो पहले से ही पांच साल की आर्थिक गिरावट को और गहरा कर रही है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News