—विज्ञापन—
गर्मियों में AC राहत देता है, लेकिन छोटी-सी लापरवाही इसे बड़ा खतरा बना सकती है. हर साल AC में आग या ब्लास्ट की खबरें सामने आती हैं. अगर समय रहते सावधानी नहीं बरती, तो आपका AC भी खतरे की वजह बन सकता है. (AI Generated Image for Reference only)
अगर AC की समय पर सफाई और सर्विस नहीं होती, तो उसमें धूल और गंदगी जमा हो जाती है. इससे मशीन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और ओवरहीटिंग का खतरा बढ़ जाता है, जो आगे चलकर आग या ब्लास्ट का कारण बन सकता है.
सस्ती या कमजोर वायरिंग AC के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकती है. ज्यादा लोड पड़ने पर तार गर्म होकर जल सकते हैं और शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग सकती है.
अगर AC की गैस लीक हो रही है, तो यह बड़ा खतरा बन सकता है. इससे कूलिंग कम होती है और आग लगने का जोखिम भी बढ़ जाता है. किसी भी अजीब गंध या परफॉर्मेंस में गिरावट को नजरअंदाज न करें.
घंटों तक बिना रुके AC चलाने से इसके पार्ट्स पर दबाव बढ़ता है. इससे मशीन गर्म हो सकती है और खराब होने या आग लगने का खतरा बढ़ जाता है. बीच-बीच में AC को आराम देना जरूरी है.
पैसे बचाने के चक्कर में अगर आप घटिया या लोकल पार्ट्स लगवाते हैं, तो ये जल्दी खराब हो सकते हैं और मशीन की सेफ्टी को खतरे में डाल सकते हैं.
पुराने स्प्लिट AC में ब्लास्ट का खतरा ज्यादा होता है, खासकर जब आउटडोर यूनिट सीधे धूप में लगी हो. ज्यादा गर्मी और लो टेंपरेचर पर लगातार चलाने से मशीन पर लोड बढ़ जाता है.
हमेशा सही टेकनीशियन से सर्विस कराएं, अच्छी वायरिंग का इस्तेमाल करें और 24-26 डिग्री पर AC चलाएं. किसी भी असामान्य आवाज या गंध को नजरअंदाज न करें यही छोटी सावधानियां आपको बड़े खतरे से बचा सकती हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in