नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो जून 2026 यानी यह महीना आपके लिए जबर्दस्त है। इस महीने जीप (Jeep) की दो एसयूवी पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। आप इन दोनों एसयूवी को 1.65 लाख रुपये तक के बेनिफिट के साथ खरीद सकते हैं। जिन एसयूवी पर यह डील दी जा रही है, उनके नाम – Jeep Meridian और Jeep Compass है। अगर आप भी जीप के फैन हैं और नई एसयूवी लेने का मूड बना रहे हैं, तो हम आपको इन दोनों एसयूवी पर दी जा रही डील के बारे में डीटेल जानकारी दे रहे हैं।
जीप मेरिडियन की बात करें तो कंपनी इस SUV पर जून 2026 में कुल 1.65 लाख रुपये तक के फायदे दे रही है। MY24 (मॉडल ईयर 2024) वर्जन पर चुनिंदा ग्राहकों के लिए 1.30 लाख रुपये तक के कॉर्पोरेट बेनिफिट्स उपलब्ध हैं। इसके अलावा डॉक्टरों और लीजिंग कंपनियों को 30 हजार रुपये तक के अडिशनल बेनिफिट भी दिए जा रहे हैं, जिससे टोटल सेविंग और बढ़ जाती है।
₹ 23.33 – 37.82 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 17.99 – 30.7 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 67.65 – 73.16 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 67.5 लाख से शुरू
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 10 लाख से शुरू
पावरट्रेन की बात करें, तो जीप मेरिडियन में 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 170 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध है। SUV के टॉप वेरिएंट्स में 4×4 ड्राइव सिस्टम भी दिया जाता है। भारत में जीप मेरिडियन की कीमत 23.33 लाख रुपये से शुरू होकर 37.82 लाख रुपये तक जाती है।
जीप कंपास पर भी इस महीने शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं। जून 2026 में इस SUV पर कुल 1.50 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। कंपनी इसके अलावा 1.10 लाख रुपये तक के कॉर्पोरेट बेनिफिट्स भी ऑफर कर रही है। डॉक्टरों और लीजिंग कंपनियों के लिए 15,000 रुपये का अडिशनल स्पेशल बेनिफिट भी उपलब्ध है। हालांकि, यह बेनिफिट मेरिडियन की तुलना में आधा है, लेकिन फिर भी ग्राहकों के लिए अच्छी सेविंग का मौका है।
जीप कंपास में भी वही 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 170 हॉर्सपावर की पावर जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन उपलब्ध हैं। इसके सेलेक्टेड हाई-स्पेक वेरिएंट्स में 4×4 सिस्टम भी दिया जाता है। जीप कंपास की कीमत इंडियन मार्केट में 17.99 लाख रुपये से शुरू होकर 30.70 लाख रुपये तक जाती है।
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play