Feedback
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने रविवार को कांगो और युगांडा में फैले इबोला के प्रकोप को इंटरनेशनल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है. हालांकि, WHO ने स्पष्ट किया कि बंडिबुग्यो वायरस से फैला यह संक्रमण महामारी (Pandemic) घोषित किए जाने के मानकों पर खरा नहीं उतरता.
संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी के मुताबिक, शनिवार तक कांगो के इतुरी प्रांत में कम से कम तीन स्वास्थ्य क्षेत्रों (बुनिया, रवामपारा और मोंगब्वालू) में 80 संदिग्ध मौतें, 8 लैब में पुष्टि किए गए मामले और 246 संदिग्ध केस सामने आए हैं.
क्या है इबोला?
बता दें, इबोला एक बहुत खतरनाक वायरस से होने वाली बीमारी है. यह संक्रमण दुर्लभ जरूर है, लेकिन काफी गंभीर और कई मामलों में जानलेवा साबित होता है.
यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के शरीर के तरल पदार्थों जैसे खून, उल्टी, पसीना या वीर्य के संपर्क में आने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है. इसका कोई पक्का इलाज अभी तक नहीं है, लेकिन वैक्सीन उपलब्ध है.
कांगो से यात्रा कर रहे दो व्यक्तियों में 15 और 16 मई 2026 को, युगांडा के कंपाला में एक दूसरे से कोई स्पष्ट संबंध न होने के बावजूद, दो प्रयोगशाला-पुष्टि मामले दर्ज किए गए हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू