इस किटी पार्टी का अंदाज है जरा हटके, कोलकाता में ‘जय श्री राम’ की थीम पर हुआ आयोजन – Hindustan Hindi News

अलग-अलग जगहों पर किटी पार्टी होती रहती है। लेकिन कोलकाता में एक किटी पार्टी का वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस किटी पार्टी के वायरल होने की वजह है, इसकी थीम। असल में इसे, ‘जय श्री राम’ की थीम पर आयोजित किया गया था। यह पार्टी कोलकाता के एक कैफे में आयोजित की गई थी। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि इसमें पहुंचने वाली महिलाएं, इसी थीम से मिलते-जुलते कपड़े पहने हुए थीं। इस दौरान लगने वाले नारों से लेकर पार्टी की जगह का रंग-रोगन भी श्रीराम के रंग में नजर आ रहा था।

सोशल मीडिया पर वीडियो
सोशल मीडिया पर इस वीडियो की काफी तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि किटी पार्टीज तो हमने बहुत देखी थीं। लेकिन यह किटी पार्टी अपने आप में बेहद खास है। इसमें शामिल होने वाली सभी महिलाएं भक्तिमय परिधानों में पहुंची थीं।

इसके अलावा यहां पर जय श्री राम का नारा लगाया जा रहा था। सांस्कृतिक पहचान और धूम-धड़ाके के इस मिश्रण ने किसी पार्टी को एक अलग फ्लेवर दे दिया था। इस तरह यह एक आम गेट-टुगेदर से बढ़कर बेहद खास और यादगार आयोजन बन गया। इस तरह से एक छोटी सी किटी पार्टी ऑनलाइन सेंसेशन बन चुकी है।

खूब पसंद किया जा रहा है वीडियो
सोशल मीडिया पर वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। इस तरह की पहल को देखकर दर्शक भी हैरान हैं। लोगों का कहना है कि यह दिखाता है कि सामाजिक परंपराओं को भी आधुनिक ढंग से अपनाया जा सकता है और इसे नए मायने दिए जा सकते हैं। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। भाजपा ने यहां पर टीएमसी को मात दी है। इसके बाद ममता बनर्जी की जगह शुभेंदु अधिकारी बंगाल के नए मुख्ममंत्री बने हैं।

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News