Feedback
क्या आप भी लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं पर आपको कोई मौका नहीं मिल रहा है तो निराश होने की जरूरत नहीं है. इस हफ्ते देश के अलग-अलग विभागों में 21 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति ने टीचर के 11,000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस पद पर आवेदन 15 अप्रैल 2026 से शुरू हो गए हैं जो 24 अप्रैल 2026 को बंद हो जाएंगे. पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को टीईटी-1 एग्जाम पास करना अनिवार्य है. इसके अलावा D.EI.Ed फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं. इस पद पर शुरुआती सैलरी हर महीने 5 साल के लिए 26 हजार रुपये मिलेगा. 5 साल के बाद हर महीने 25,500 से लेकर 81,100 तक मिल सकता है. इस पद पर सिलेक्शन मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, डिस्ट्रिक्ट एंड स्कूल एलोकेशन के बेसिस पर होगा.
SSC फेज-14 ने लैबोरेटरी अटेंडेंट समेत अन्य पर 3003 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस पद के लिए आवेदन 13 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है जो 4 मई 2026 को बंद हो जाएंगे. इस पद पर 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन पास किए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. सैलरी की बता करें तो हर महीने चयनित उम्मीदवारों को 34,800 रुपये तक मिल सकता है. सिलेक्शन रिटन एग्जाम के बेसिस पर होगा.
पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन ने असिस्टेंट लाइनमैन के 3000 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसपर 15 अप्रैल से आवेदन शुरू है जो 6 मई को बंद हो जाएगा. इस पद पर 10वीं पास, संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री के साथ 10वीं में पंजाबी भाषा पढ़े उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 19,990 रुपये मिल सकते हैं. सिलेक्शन रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जाम के साथ पूरा होगा.
उत्तर प्रदेश सहकारी संस्था बोर्ड ने स्टेनोग्राफर समेत अन्य पर 2085 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस पर आवदेन 25 अप्रैल से शुरू होंगे जो 15 मई तक बंद हो जाएंगे. आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास पद के मुताबिक डिग्री होनी चाहिए. बी.कॉम, बीटेक, बीसीए, एमसीए, या बीबीए, एमबीए के साथ ही कंप्यूटर साइंस में ओ लेवल की डिग्री होनी चाहिए. सैलरी की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 25,620 से लेकर 1,77,500 रुपये तक मिल सकते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू