ईपीएफओ को सॉफ्टवेयर अपडेट हुआ, सेवाएं अभी शुरू नहीं – Live Hindustan

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की वेबसाइट का अपडेट किए जाने का काम पूरा हो गया है।
ईपीएफओ की तरफ से कहा गया है कि करीब 10 दिन की प्रक्रिया के बाद डेटाबेस एकीकरण और सॉफ्टवेयर अपग्रेड सफलतापूर्वक पूरा किया। अब अगले दो सप्ताह तक दावों और अन्य सेवा अनुरोधों का निपटारा चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। हालांकि वेबसाइट अपडेट होने के बाद अभी तक कई तरह की दिक्कतें सामने आ रही हैं जिनके दूर होने में अभी थोड़ा समय लगेगा। सॉफ्टवेयर अपडेट प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दावों की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त जांच और सत्यापन किया जाएगा। इस वजह से सदस्यों और नियोक्ताओं को कुछ सेवाओं और क्लेम के निपटारे में सामान्य से थोड़ा अधिक समय लग सकता है। ईपीएफओ ने सभी से सहयोग करने की अपील की है। साथ ही व्यस्त समय में बार-बार ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करने या एक ही अनुरोध कई बार भेजने से बचने की सलाह दी गई है।
एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि डेटाबेस एकीकरण और सॉफ्टवेयर अपग्रेड का काफी अहम था, जिसे अब सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। अब धीरे-धीरे सेवाओं को सुचारू रूप से शुरू किया जाएगा। सभी सेवाओं को नियमित तौर पर शुरू होने में एक से डेढ़ सप्ताह का समय लगेगा। उसके बाद यूपीआई के जरिए पीएफ खाते से निकासी की सेवा शुरू की जाएगी。
————
इन सेवाओं के शुरू होने का इंतजार
– उमंग ऐप पर ईपीएफओ की सेवाएं काम नहीं कर रहीं, लॉगिन में भी परेशानी आ रही है।
– मेंबर लॉगिन पोर्टल पर सदस्यों और नियोक्ताओं को लॉगिन करने में परेशानी हो रही है।
– सदस्य नए दावे या फिर अपनी पासबुक नहीं देख पा रहे हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News