ईपीएफओ में हिंदी पखवाड़ा, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार – Dainik Bhaskar

सागर| कर्मचारी भविष्य निधि संगठन क्षेत्रीय कार्यालय में 14 से 29 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान राजभाषा प्रदर्शनी के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समापन अवसर पर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त मोहन सिंह ने कहा कि तकनीक में हिंदी के बेहतर प्रयोग से भाषायी दूरियां कम हुई हैं। हिंदी को उसका उचित गौरव दिलाना सभी का दायित्व है। वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी राम किंकर सोनी ने हिंदी के प्रसार की आवश्यकता बताते हुए कहा कि हिंदी सरल और सहज भाषा है। कार्यक्रम में कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News