अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका भारत के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए उत्सुक है, जिससे बाजार पहुंच का विस्तार करने, बाधाओं को कम करने और व्यवसायों के लिए अधिक निश्चितता पैदा करने में सुविधा होगी.
राजदूत ने कहा कि व्यापार समझौता आपूर्ति शृंखलाओं को मजबूत करेगा और सतत समावेशी विकास को बढ़ावा देगा, साथ ही नए निवेश को भी प्रोत्साहित करेगा.
गोर ‘अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे.
उन्होंने कहा, ‘‘हम एक नए द्विपक्षीय व्यापार समझौते के विवरण को अंतिम रूप देने के लिए उत्सुक हैं जो बाजार पहुंच का विस्तार करेगा, बाधाओं को कम करेगा और दोनों पक्षों के व्यवसायों के लिए अधिक निश्चितता पैदा करेगा.’’
गोर ने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि आने वाले हफ्तों और महीनों में यह (भारत-अमेरिका) व्यापार समझौता अंतिम रूप ले सकता है.’’
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.