उचाना में अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार: दो जिंदा कारतूस भी बरामद; पुलिस को देख भागने की कोशिश – Dainik Bhaskar

जींद जिले के सीआईए स्टाफ ने अवैध हथियार और दो जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान तारखां कोठी निवासी सोहन उर्फ सोनू के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है,
गुप्त सूचना पर पुलिस की रेड
सीआईए स्टाफ जींद के इंचार्ज अनुप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अमित कुमार के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ जींद की एक टीम अपराधों की रोकथाम के लिए बस अड्डा खेड़ी सफा पुल के नीचे मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सोहन उर्फ सोनू अवैध हथियार लिए खेड़ी सफा से तारखां रोड पर स्थित स्टेडियम के गेट के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंची।
पुलिस को देख भागने की कोशिश
वहां एक युवक पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे सीआईए स्टाफ की टीम ने तुरंत काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सोहन उर्फ सोनू निवासी तारखां कोठी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक .32 बोर की देशी पिस्तौल बरामद हुई, जिसे खोलकर चेक करने पर उसमें दो जिंदा .32 बोर के कारतूस लोड मिले। आरोपी हथियार संबंधी कोई वैध लाइसेंस पेश नहीं कर सका।
बरामद हथियार को सील कर कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना उचाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1B)A/54/59 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News