उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में टनल निर्माण के लिए चल रही खुदाई के दौरान एक प्राचीन शिवलिंग मिला है. यह खोज बुद्ध पूर्णिमा की सुबह भस्म आरती के समय हुई, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया. सूचना मिलते ही महाकाल मंदिर के पुजारी मौके पर पहुंचे और विधि विधान से पूजा अर्चना की.