उत्तराखंड में 9वीं के छात्र ने टीचर को मारी गोली, लंच बॉक्स में लेकर आया था तमंचा – AajTak

Feedback
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 9वीं कक्षा के छात्र ने अपने शिक्षक पर तमंचे से गोली चला दी. गोली शिक्षक के दाएं कंधे के नीचे लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, छात्र और शिक्षक के बीच झगड़े की शुरुआत तब हुई जब शिक्षक ने छात्र को थप्पड़ मार दिया था. इसके बाद छात्र गुस्से में अपने लंच बॉक्स में तमंचा छिपाकर स्कूल लाया और कक्षा में ही शिक्षक पर गोली चला दी.
इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे जिले में शिक्षकों में रोष है. उत्तराखंड के सीबीएसई बोर्ड से जुड़े अध्यापक इस घटना के विरोध में धरने और हड़ताल पर बैठ गए हैं.
काशीपुर सहित कई जगहों पर आज स्कूल बंद रखे गए हैं. पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया है और तमंचा बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल शिक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है.
 (इनपुट- रमेश चंद्रा)
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News