उदयपुर के 80 वार्डों में आज आएगा रिजल्ट: सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना, कुल 16 राउंड होंगे – Dainik Bhaskar

उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में आज वोटों की गिनती होगी। उदयपुर के सूरजपोल स्थित राजस्थान कृषि महाविद्यालय (RCA) में सुबह 8 बजे से मतगणना होगी।
सबसे पहले डाक मत पत्रों की गणना की जाएगी। नगर निगम के 80 वार्डों की गणना के लिए 5 गणना कक्ष तय किए गए हैं। अधिकतम 8 टेबल लगाई गई हैं। निगम क्षेत्र की मतगणना के कुल 16 राउंड होंगे। प्रत्येक राउण्ड में 5 वार्डों के परिणाम जारी किए जाएंगे।
इन नेताओं के वार्डों पर सबकी नजर
वार्ड 51 में भाजपा नेता प्रमोद सामर, वार्ड वार्ड 45 में भाजपा उदयपुर शहर के पूर्व अध्यक्ष दिनेश भट्ट, वार्ड 24 में भाजपा नेता और पूर्व डिप्टी मेयर पारस सिंघवी के वार्ड पर सबकी नजर है।
इसी प्रकार पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के दोनों दामाद के भाइयों के वार्ड पर भी सबकी निगाहे हैं। वार्ड नंबर 5 से आकाश वागरेचा और वार्ड नंबर 78 से अतुल चंडालिया ने चुनाव लड़ा है।
कांग्रेस से उदयपुर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ की पत्नी डॉ. पूनम राठौड़ और वार्ड 73 से पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. गिरिजा व्यास के भतीजा बहू डॉ. हितांशी शर्मा मैदान में है। इनमें भाजपा से सामर,भट्ट, सिंघवी, चंडालिया और कांग्रेस से पूनम और हितांशी मेयर की दावेदार है।

उदयपुर नगर निगम चुनाव की ये खबरें भी पढ़े….
उदयपुर-26 से 35 साल के वोटर्स ने बंपर मतदान किया:कुल वोटिंग में पुरुष आगे रहे; नए मतदाताओं में कम दिखा क्रेज
17-साल पहले वोटिंग 11% बढ़ी तो कांग्रेस की सीटें बढ़ी:उदयपुर नगर निकाय में सरकार बनाने के लिए दोनों प्रमुख दलों की धड़कनें बढ़ीं
भाजपा उम्मीदवारों को होटल से दो बसों में ले गए:उदयपुर में वोटिंग के बाद भाजपा की बाड़ेबंदी, बैठक में सभी से लिया फीडबैक
उदयपुर में कांग्रेस की महिला उम्मीदवार के साथ मारपीट:मिनी पाकिस्तान वाले बयान पर भाजपा विधायक को रोका; उदयपुर में 69.78% वोट पड़े
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News