राजस्थान में बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। जयपुर में दोपहर बाद तेज बारिश हुई। राजसमंद के रिछेड़ क्षेत्र में तेज बारिश से नेशनल हाईवे-162 (राजसमंद-जोधपुर) का आधा हिस्सा बह गया। इससे हाईवे को बंद कर दिया है।
उदयपुर में शहर के बीच बहने वाली आयड़ नदी के पानी के बीच लोग फंस गए। कॉलोनी डूब गई, लोग छतों पर पहुंच गए।
पाली के जवाई बांध के शनिवार दोपहर में 4 गेट खोले गए। हालांकि थोड़ी देर बाद एक गेट बंद कर दिया गया।
अजमेर के बोराज में अंबा नाड़ी ओवर फ्लो हो गई। नाडी का पानी बोराज तालाब में आ रहा है, जबकि तालाब की पाल पहले ही टूटी हुई है। वरुण सागर रोड स्थित स्वास्तिक नगर कॉलोनी में तालाब का पानी फिर से घुसने लगा है।
उदयपुर में एकलिंगपुरा ब्रिज के नीचे से गुजर रही 30 से ज्यादा कॉलेज स्टूडेंट से भरी बस फंस गई। उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा और ग्रामीणों ने बस को धक्का देकर पानी से निकाला। बाड़मेर में लूणी नदी पर शुक्रवार को रील बना रहा युवक पैर फिसलने से बह गया।
भीलवाड़ा में शनिवार सुबह तक बारिश होती रही। कई कॉलोनियों और घरों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। मांडल क्षेत्र में एक मकान ढह गया। कोटा में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई।
उदयपुर में स्कूल की दीवार गिरी उदयपुर और ब्यावर में सुबह तेज बारिश हुई। उदयपुर में स्कूल की बाउंड्री वॉल गिर गई। वहीं, जयपुर में रातभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। कोटा में भी आज दोपहर पानी बरसा।
टोंक के बीसलपुर बांध में पानी की आवक बढ़ने से शनिवार सुबह 7 बजे दो और गेट (नंबर 7 और 14) खोले गए। 6 गेट पहले से खोले हुए हैं। अब बांध से प्रति सेकेंड 96160 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में गंभीरी नदी पर बने गंभीरी डैम के 17 में से दो गेट शनिवार दोपहर खोले गए।
देखिए, बारिश से जुड़ी PHOTOS…
यह खबर भी पढ़ें…
जवाई बांध के चार गेट खोले गए:डैम का गेज 59.40 फीट तक पहुंचा, फुलाद में रपट पर बह गई गायें
अजमेर में 1300 लोग बेघर, 5 मकान टूटे:300 में पानी भरा, लोगों के पास खाने को दाना नहीं, किचन में मछलियां-सांप
अजमेर के बांध-तालाब ओवरफ्लो, बहते पानी में बर्तन धोए:बोराज से स्वास्तिक नगर फिर जलमग्न; 2 दिन से बिजली-पानी नहीं; वाहन डूबे
मौसम से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.