राजस्थान के उदयपुर जिले के कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक के सरकारी आवास के बाहर बुधवार देर रात एक महिला एएनएम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान सीखर निवासी अनिता मीणा के रूप में हुई है। उसने बताया कि अनिता राजपुरा स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ थी और उसका शव डॉ. सुरेंद्र बिजारणिया के सरकारी आवास की सीढ़ियों पर मिला।
पुलिस के मुताबिक, अनिता डॉ. सुरेंद्र पर शादी करने का दबाव बना रही थी। उसने बताया कि डॉ. सुरेंद्र की पिछले महीने शादी हुई थी, जिसके बाद से अनिता खासी नाराज थी।थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि परिजनों ने चिकित्सक पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि मृतका के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है।
सिंह के अनुसार, आरोपी चिकित्सक को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में डॉ. सुरेंद्र ने स्वीकार किया कि उसके मृतका के साथ संबंध थे और वह कुछ दिनों से उसके आवास पर रह रही थी।
सीकर के श्रीमाधोपुर का रहने वाला डॉ. सुरेंद्र कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ है। वहीं, दातारामगढ़ के सीखर निवासी अनीता राजपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थी। बैठक सहित अन्य कारणों से दोनों का अक्सर मिलना होता था और यहीं से उनकी दोस्ती शुरू हुई। थाना अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतका अनिता विवाहित थी और उसके दो बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की हर कोण से जांच की जा रही है।
राजस्थान के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने करौली जिले में एक उपखंड अधिकारी (एसडीएम), उनके रीडर और एक अन्य कर्मचारी को 60,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि आरोपियों की पहचान एसडीएम काजल मीण, उनके रीडर दिनेश कुमार सैनी और वरिष्ठ सहायक प्रवीण धाकड़ के रूप में हुई है जिन्हें नादौती कस्बे में भूमि विवाद से संबंधित अंतिम डिक्री जारी करने के एवज में रिश्वत लेते समय रंगे हाथों पकड़ा गया।
रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play