उद्धव ठाकरे ने चढ़ावा चोरी पर घेरा, तो फडणवीस बोले- आप ने तो राम का पथ ही छोड़ दिया – Jagran

उद्धव ठाकरे ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के विरोध में "राम रक्षा" आंदोलन शुरू किया, भाजपा पर हिंदुओं को लूटने का आरोप लगाया। देवेंद्र …और पढ़ें
उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस।
उद्धव ने अयोध्या मंदिर चढ़ावा चोरी पर राम रक्षा आंदोलन छेड़ा।
भाजपा पर हिंदुओं को लूटने का आरोप लगाया, निष्पक्ष जांच मांगी।
फडणवीस ने कहा उद्धव ने राम का पथ छोड़ दिया था।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के विरोध में अपना “राम रक्षा” आंदोलन शुरू किया और भाजपा पर निशाते साधते हुए कहा कि हिंदुओं को लूटने वाले सत्ता में हैं।
पलटवार करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गढ़चिरोली में कहा कि हमारी एकमात्र अपेक्षा यही थी कि वे राम को याद करें। उन्होंने राम का पथ त्याग दिया था। इसीलिए उनकी पार्टी ने उनका साथ देने से इन्कार कर दिया। अगर वह राम के पथ पर चलते हैं, तो यह उनके लिए अच्छा होगा। सिर्फ आज ही नहीं, मैं उम्मीद करता हूं कि वह प्रतिदिन राम रक्षा का पाठ करेंगे।
मध्य मुंबई के दादर स्थित हनुमान मंदिर के बाहर एक रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ने हनुमान चालीसा और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ किया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ता में बैठे लोग ही हिंदुओं को लूट रहे हैं। टायलेट में पैसे छिपाए जा रहे थे। यह उनका गंदा हिंदुत्व है। यह हिंदुत्व का अपमान है।
चढ़ावा चोरी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि जिस लुटेरे ने डकैती की हो, उसी से उसकी जांच करने के लिए नहीं कहा जा सकता। इस तरह तो हर किसी को क्लीन चिट दे दी जाएगी। उद्धव ने कहा कि अगर कोई हिंदुत्व का दुरुपयोग करके मंदिर को लूटता है, तो हिंदू उन्हें नहीं छोड़ेंगे। साथ ही अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से आंदोलन को गांव-गांव तक ले जाने का आह्वान किया।
केसरिया कुर्ता पहने उद्धव ने भाजपा-मुक्त राम का आह्वान भी किया और कहा कि भगवान राम सबके हैं। हम पक्के हिंदू हैं और हमें अपने देश पर गर्व है। हम भले ही सीधे-सादे हों, लेकिन मूर्ख नहीं हैं। अगर मंदिर को लूटने के लिए हमारे हिंदुत्व का गलत इस्तेमाल किया गया, तो हिंदू आपको नहीं बख्शेंगे।
अयोध्या तो झांकी है, काशी, मथुरा अभी बाकी हैं’ नारे का जिक्र करते हुए उद्धव ने दावा किया कि उन्हें काशी (वाराणसी) और मथुरा में होने वाली घटनाओं की चिंता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में ज्योतिर्मठ के प्रमुख अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आरोप लगाया था कि केदारनाथ मंदिर से कई किलोग्राम सोना चोरी हो गया है। उज्जैन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पर भी जमीन से जुड़ी गड़बड़ियों के आरोप हैं। बदरीनाथ मंदिर में चोरी की भी चर्चा है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News