उनकी आवाज में दम नहीं, युवाओं पर ‘गूंज’ का नहीं होगा असर; राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तंज – Hindustan

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन यानी 17 सितंबर का दिन ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पर बात करते हुए उन्होंने बताया है कि भाजपा पीएम मोदी के जन्मदिन से ‘सेवा संकल्प’ नाम का देशव्यापी अभियान भी शुरू करेगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी कंस दिया। नितिन नवीन ने राहुल गांधी के युवाओं की गूंज कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी खुद की आवाज में कोई दम नहीं है, इसीलिए युवाओं की आवाज को गलत दिशा में मोड़ रहे हैं।

नितिन नवीन प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। इस दौरान राहुल गांधी और युवाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, “मेरा यह मानना है कि जिन्होंने गूंज देने का प्रयास किया है, उनकी आवाज में दम नहीं है। बच्चों की आवाज को गलत दिशा देने का प्रयास करने वाले लोग, अगर उनकी आवाज में दम होता तो जब उनको मौका मिला था तब देश के युवाओं के लिए कुछ किया होता।” उन्होंने आगे कहा, “नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का युवा आज आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ रहा है। मुझे लगता है कि उनकी गूंज का असर सिर्फ उनके कार्यकताओं तक ही पहुंचेगा। देश के युवा नरेंद्र मोदी जी के साथ हैं।”

इससे पहले नितिन नवीन ने पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों का मकसद प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन और उनकी जनसेवा से जुड़े कार्यों को लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान देशभर में सेवा और जनकल्याण से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और पार्टी कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों और प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की यात्रा को साझा करेंगे।

नितिन नवीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा “जब उन्होंने देश का नेतृत्व संभाला था, उस समय पूरे देश में निराशा और अंधकार का माहौल था। इसे हम नीतिगत पंगुता कह सकते हैं। हमारी अर्थव्यवस्था को ‘फ्रैजाइल फाइव’ का हिस्सा माना जाता था। लेकिन आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में उभर रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत ने जो विशिष्ट पहचान बनाई है और भारत की विश्वसनीयता और सम्मान में लगातार जो बढ़ोतरी हुई है, वह कहीं न कहीं इसी का परिणाम है।”

उन्होंने आगे कहा, “आज हर भारतीय सुरक्षा और गरिमा की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। हमने नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए काम किया है। नक्सलवाद से प्रभावित रहे 200 से अधिक जिले आज पूरी तरह नक्सल मुक्त जिलों के रूप में आगे बढ़ रहे हैं और वहां जनजीवन सामान्य हो गया है।”

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News