उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश द्वारा ‘इंडिया एआई कन्वर्जेंस’ कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम इंडिया एआई – एक्शन समिट 2026 का प्री-इवेंट है। इसका आयोजन चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के लखनऊ–कानपुर हाईवे (एनएच-27) स्थित उन्नाव परिसर में सुबह 10 बजे से होगा।
इस आयोजन में नीति निर्धारक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, स्टार्टअप प्रतिनिधि, शिक्षाविद और शोधकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के भविष्य, नीति, नवाचार और विकास की दिशा पर चर्चा करना है। इस कार्यक्रम को भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), उत्तर प्रदेश सरकार, MeitY स्टार्टअप हब, IndiaAI और डिजिटल इंडिया का सहयोग प्राप्त है।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश के मीडिया सेंटर के अनुसार, यह कार्यक्रम युवाओं, स्टार्टअप्स और शोधकर्ताओं को एआई के क्षेत्र में नए अवसरों से जोड़ेगा। इसमें सरकारी योजनाओं और उद्योग की जरूरतों के बीच तालमेल को मजबूत करने पर भी चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान एआई से संबंधित कई महत्वपूर्ण सत्र, विशेषज्ञों के संबोधन और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा होगी। उन्नाव जनपद में इस तरह का तकनीकी आयोजन पहली बार हो रहा है, जिससे जिले की पहचान शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में स्थापित होगी। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश का यह प्रयास छात्रों और प्रदेश के लिए एआई के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान करने का लक्ष्य रखता है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.