उपचुनाव से लेकर घाटी में एनकाउंटर तक… देखें 10 जुलाई की बड़ी खबरें – News24 Hindi

—विज्ञापन—
नमस्कार! 10 जुलाई की खबरों में स्वागत है। 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्वक उपचुनाव हुए। इन राज्यों में उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, एमपी और पंजाब शामिल हैं। मुंबई हिट एंड रन मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। रूस के बाद प्रधानमंत्री ऑस्ट्रिया के वियना पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट के लिए बने रहे न्यूज 24 के साथ…
 
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने धनदेव नामक व्यक्ति के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की, जो कुवैत में आग लगने की घटना के कुछ दिनों बाद 24 जून से कथित तौर पर लापता है। वह मंडी जिले से हैं।
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। गोलीबारी की आवाज लगातार आ रही है।

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने मुंबई में राघवेंद्र स्वामी द्वारा लिखित पुस्तक ‘श्रीकृष्णचरित्रमंजरी’ पर टिप्पणी का मराठी अनुवाद जारी किया।

#watch मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने राघवेंद्र स्वामी द्वारा लिखित पुस्तक 'श्रीकृष्णचरित्रमंजरी' पर टिप्पणी का मराठी अनुवाद जारी किया। pic.twitter.com/aUXiXJVLh2
विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि कल पीएम मोदी के पहुंचने पर ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री ने उनका स्वागत किया। यह पीएम मोदी की ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा है और 41 साल के अंतराल पर किसी भारतीय पीएम की पहली यात्रा है। दोनों देश राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।
रायगंज विधानसभा उपचुनाव संपन्न हो गया। पश्चिम बंगाल के रायगंज में एक मतदान केंद्र पर ईवीएम को सील किया जा रहा है।

#watch रायगंज विधानसभा उपचुनाव: पश्चिम बंगाल के रायगंज में एक मतदान केंद्र पर ईवीएम को सील किया जा रहा है। pic.twitter.com/rirQ9JJAYk
रुपौली विधानसभा सीट उपचुनाव पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि मेरे लिए कोई चुनौती नहीं है। मेरे जीवन पर आम आदमी और गरीब का अधिकार है। मैं वही करता हूं जो समाज को अच्छा लगता है। रुपौली अत्यंत पिछड़ा और अल्पसंख्यकों का इलाका है। 20 सालों से रुपौली ने जदयू को वोट दिया। ये 20 सालों से इतना पिछड़ा क्यों है? कांग्रेस की विचारधारा जहां खड़ी रहेगी वहां पप्पू यादव खड़ा रहेगा। मेरा मनाना है कि रुपौली की जनता ने जदयू को नाकार दिया है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह बजट 2024-25 का बजट है। राजस्थान का बजट इसे देखते हुए बनाया गया है कि 2047 का राजस्थान कैसा होगा, क्योंकि हमेशा देखा गया है कि योजनाएं बनती हैं और वह योजनाएं पूरी होती हैं लेकिन जब तक उन्हें पूरा किया जाता है तब वह योजनाएं हमारी जनसंख्या और आवश्यकता के आधार पर बढ़ जाती हैं और योजनाएं छोटी लगने लगती हैं। इस बजट में हमने पानी, बिजली, औद्योगिक क्षेत्र, किसान, युवा, महिलाएं सभी विषयों को रखा है। इस बजट में हमने चार लाख युवाओं को नौकरी देने का प्रावधान रखा गया है।

#watch जयपुर: राज्य का बजट पेश होने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, "यह बजट 2024-25 का बजट है… राजस्थान का बजट इसे देखते हुए बनाया गया है कि 2047 का राजस्थान कैसा होगा, क्योंकि हमेशा देखा गया है कि योजनाएं बनती हैं और वह योजनाएं पूरी होती हैं लेकिन जब तक उन्हें… pic.twitter.com/3tMIp1jfsB
वर्ली हिट एंड रन केस को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि विपक्ष सिर्फ आरोप लगाता है, आरोप लगाने के अलावा उनके पास कुछ है ही नहीं। मैंने निर्देश दिया है कि हिट एंड रन मामले में दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी राजेश शाह को पार्टी से निलंबित करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और पीड़िता को सहयोग देना प्राथमिकता होनी चाहिए। कोई भी गैर कानूनी काम करेगा तो छोड़ा नहीं जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि मणिपुर की अभी जो स्थिति पर उस पर हम यहां शांति लाने के लिए हमने संकल्प लिया है और हम कोशिश भी कर रहे हैं। काफी दिन से यहां शांति है। यहां पर सब कुछ पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने स्वाति मालीवाल कथित मारपीट मामले में पूर्व निजी सचिव बिभव कुमार की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा। कोर्ट का कहना है कि हम 12 जुलाई को आदेश जारी करेंगे।

वर्ली हिट-एंड-रन केस में मुंबई की सेवरी कोर्ट ने आरोपी मिहिर शाह को 16 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियना में कहा कि मैं गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए चांसलर नेहमर का आभार व्यक्त करता हूं। मुझे खुशी है कि मुझे अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ऑस्ट्रिया आने का अवसर मिला। मेरी यह यात्रा ऐतिहासिक और विशेष है, 41 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया है, यह भी सुखद संयोग है कि यह यात्रा उस समय में हो रही है जब हमारे आपसी संबंधों के 75 साल पूरे हुए हैं। आज मेरे और चांसलर और नेहमर के बीच बहुत सार्थक बातचीत हुई, हमने आपसी सहयोग और मजबूत करने के लिए नई संभावनाओं की पहचान की है। हमने निर्णय लिया है कि संबंधों को रणनीतिक दिशा प्रदान की जाएगी, यह केवल आर्थिक सहयोग और निवेश तक सीमित नहीं है, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, नवीकरणीय ऊर्जा, हाइड्रोजन, जल एवं अपशिष्ट प्रबंधन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में एक-दूसरे के सामर्थ्य को जोड़ने का काम किया जाएगा।
दिल्ली में आप के मौजूदा विधायक करतार सिंह तंवर भाजपा में शामिल हो गए।

#watch | Sitting AAP MLA Kartar Singh Tanwar joins BJP, in Delhi. pic.twitter.com/Rw3KIedu5p
दिल्ली सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकुमार आनंद ने आज बीजेपी जाॅइन कर ली। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने किसी भी पार्टी में जाने से मना कर दिया था। बता दें कि दिल्ली में 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं।
वर्ली हिट एंड रन केस में सीएम शिंदे ने बड़ा फैसला करते हुए आरोपी के पिता राजेश शाह को पद से हटा दिया है। इसके बाद ही बीएमसी ने आज जुहू बार के अवैध निर्माण को भी ढहा दिया है।

जुहू स्थित बार का अवैध हिस्सा, जहां वर्ली हिट एंड रन मामले के आरोपी दुर्घटना से पहले गए थे, बीएमसी द्वारा ध्वस्त किया जा रहा है।

#watch | Mumbai: Illegal portion of the bar in Juhu where Worli hit and run case accused went before the accident, is being demolished by BMC. pic.twitter.com/JwykktZGbS
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार को शंभू बाॅर्डर पर धरना दे रहे किसानों को हटाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने एक सप्ताह के अंदर बेरिकेड हटाने का आदेश दिया है। बता दें कि किसान पहले दिल्ली कूच करने वाले थे लेकिन हरियाणा पुलिस ने बैरिकेट लगा दिए इसके बाद किसान विरोध करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए।
हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की।

Newly appointed BJP Haryana president, Mohan Lal Badaoli called on BJP national president JP Nadda at his residence in Delhi. pic.twitter.com/q1WWWbBmss
जुहू में बार का अवैध हिस्सा बीएमसी द्वारा ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए जेसीबी मशीन और अधिकारी मौके पर मौजूद है। जहां वर्ली हिट एंड रन केस के आरोपी दुर्घटना से पहले गए थे, इससे पहले कल मुंबई पुलिस ने बार की तलाशी ली।

#watch | Mumbai: Illegal portion of the bar in Juhu where Worli hit and run case accused went before the accident, to be demolished by BMC. The bar was searched by Mumbai police yesterday. pic.twitter.com/CtJdYY2r8J
रात के समय ऑपरेशन स्थगित करने के बाद, 159 डोगरा प्रादेशिक सेना ने 10 आरआर और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी के साथ मिलकर आज सुबह डोडा के बागवा ब्लॉक के गाड़ी और गोली वन क्षेत्र में तलाशी अभियान फिर से शुरू किया। रिपोर्ट के अनुसार, इलाके में दो से तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं, जिन्होंने कल शाम एसओजी पार्टी पर गोलीबारी की थी।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उन्नाव सड़क हादसे को लेकर सरकार पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में 18 लोगों की मौत का कारण भाजपा सरकार की लापरवाही है।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में 18 लोगों की मौत का कारण भाजपा सरकार की लापरवाही है। ये जाँच का विषय है कि : – एक्सप्रेसवे पर विशेष पार्किंग ज़ोन की व्यवस्था होते हुए भी, कोई वाहन बीच रास्ते में क्यों खड़ा हुआ था। – ⁠CCTV के लगे रहने के बावजूद खड़े वाहन की निगरानी में… pic.twitter.com/xOme5NpnOJ
बसपा सुप्रीमो मायावती ने हाथरस मामले की जांच के लिए बनी कमेटी की रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। मायावती ने कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट घटना की गंभीरता के हिसाब से नहीं है, बल्कि राजनीति से प्रेरित लगती है। मायावती ने आगे कहा कि सूरजपाल उर्फ भोले बाबा की भूमिका के बारे में एसआईटी की खामोशी चिंता का बड़ा कारण है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि सूरजपाल पर कड़ी कार्रवाई की बजाय उसे क्लीन चिट दी गई।
ऑस्ट्रिया पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रिया अपनी जीवंत संगीत संस्कृति के लिए जाना जाता है। वंदे मातरम के इस अद्भुत गायन के माध्यम से मुझे इसकी झलक मिली।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए CAPF की महिला कमांडो को तैनात किया गया है।

#watch श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए CAPF की महिला कमांडो को तैनात किया गया है। pic.twitter.com/rVl3WLaKUr
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है, 18 लोगों के हताहत और 19 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को उच्च स्तरीय अस्पतालों में ले जाया जा रहा है, उन्नाव, कानपुर के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। ज्यादातर घायल बिहार के हैं, हम बिहार सरकार के साथ संपर्क में हैं। घटना के कारणों का जांच के बाद पता चलेगा लेकिन फिलहाल घायलों का इलाज हमारी प्राथमिकता है।

#watch लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है, 18 लोगों के हताहत और 19 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को उच्च स्तरीय अस्पतालों में ले जाया जा रहा है, उन्नाव, कानपुर के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।… https://t.co/uZ5IWBgmIJ pic.twitter.com/jnVH5WO5Uu
रायगंज विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मानस कुमार घोष ने कहा मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। हम चाहते हैं कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो और हर कोई अपना वोट डाल सके। टीएमसी ने 2-4 बूथों पर गड़बड़ी करने की कोशिश की लेकिन हमने उसका विरोध किया और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।

#watch उत्तर दिनाजपुर: रायगंज विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मानस कुमार घोष ने कहा, "मतदान सुचारू रूप से चल रहा है… हम चाहते हैं कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो और हर कोई अपना वोट डाल सके… टीएमसी ने 2-4 बूथों पर गड़बड़ी करने की कोशिश की लेकिन हमने उसका विरोध किया और मतदान… pic.twitter.com/fIgWuifmwX
पश्चिम बंगाल के रायगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है, रायगंज विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मानस कुमार घोष ने मतदान किया।

#watch रायगंज, उत्तर दिनाजपुर: रायगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है, रायगंज विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मानस कुमार घोष ने मतदान किया। pic.twitter.com/ETfw16IQPE
महाराष्ट्र के नासिक में हिट एंड रन का एक और मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार महिला को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो के अनुसार वैशाली शिंदे नाम की महिला को सफेद रंग की कार ने टक्कर मार दी। जिसके बाद वह हवा में उछलकर 15-20 मीटर दूर जाकर गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को हाॅस्पिटल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महाराष्ट्र के नासिक में हिट एंड रन का एक और मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार महिला को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो के अनुसार वैशाली शिंदे नाम की महिला को सफेद रंग की कार ने टक्कर मार दी। जिसके बाद वह हवा में उछलकर 15-20 मीटर दूर जाकर गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को हाॅस्पिटल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिमाचल प्रदेश के देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी हैं, देहरा सीट से भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह ने कांगड़ा के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

#watch हिमाचल प्रदेश: देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी हैं, देहरा सीट से भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह ने कांगड़ा के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। pic.twitter.com/K19yCVE2N7
जनपद उन्नाव में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मुरादाबाद के 20 से अधिक गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है।

#watch उत्तर प्रदेश: रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मुरादाबाद के 20 से अधिक गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति हुई। pic.twitter.com/HWY7Q4ZJ4a
अयोध्या में भारी बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

#watch अयोध्या, उत्तर प्रदेश: भारी बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। (09.07) pic.twitter.com/ZSCokO1fsJ

तमिलनाडु के विक्रवांडी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। DMK उम्मीदवार अन्नियुर शिवा मतदान केंद्र संख्या-42 पर वोट डालने पहुंचे।

#watch विक्रवांडी, विलुप्पुरम (तमिलनाडु): विक्रवांडी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। DMK उम्मीदवार अन्नियुर शिवा मतदान केंद्र संख्या-42 पर वोट डालने पहुंचे। pic.twitter.com/Z2mSotoANt
राणाघाट दक्षिण भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार बिस्वास ने बताया कि राणाघाट दक्षिण भाजपा का क्षेत्र है, यह पिछले चुनाव में बार-बार साबित हुआ है। मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है। मुझे विश्वास है कि इस चुनाव में मतदाता फिर से हमें जिताएंगे लेकिन सच्चाई यह है कि आपराधिक कर्मियों के साथ प्रशासन द्वारा समर्थित TMC एक अराजक स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रही है ताकि कोई भी मतदाता वोट देने न आए। वे हमारे मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं।

#watch रानाघाट, नादिया: राणाघाट दक्षिण भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार बिस्वास ने बताया, "राणाघाट दक्षिण भाजपा का क्षेत्र है, यह पिछले चुनाव में बार-बार साबित हुआ है… मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है। मुझे विश्वास है कि इस चुनाव में मतदाता फिर से हमें जिताएंगे लेकिन सच्चाई यह है कि… https://t.co/NG0NlS1hzK pic.twitter.com/UfB3HSgYqx
MP के अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए लोगों ने पिपरिया राजगुरु के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

#watch छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश: अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए लोगों ने पिपरिया राजगुरु के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। pic.twitter.com/Q9cwAVH9u8
उत्तराखंड के देहरादून में बीजेपी MLA शैलारानी रावत का निधन हो गया है। वे काफी समय से बीमार चल रही थीं। 68 साल की शैला रानी रावत ने मैक्स हाॅस्पिटल में अंतिम सांस ली। वे यहां वेंटिलेटर पर थीं। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे त्रिवेणी घाट पर किया जाएगा। जानकारी के अनुसार शैला रानी रावत कुछ समय पहले अपने घर में घिर गईं थीं। इसके बाद से ही वे बीमार रहने लगी थीं। उन्होंने अपना पहला चुनाव 2012 में कांग्रेस के टिकट पर जीता था। इसके बाद 2016 में वे बीजेपी में शामिल हो गईं। 2017 में वे चुनाव हार गई थीं लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज की।
पश्चिम बंगाल में चार विधानसभा सीटों मानिकतला, रायगंज, राणाघाट दक्षिण और बगदाह पर उपचुनाव होना है। इन चार सीटों में से तीन के भाजपा विधायक सत्तारूढ़ टीएमसी में शामिल हो गए थे और हाल ही में खत्म हुए लोकसभा चुनाव लड़े थे, हालांकि उन्हें चुनावों में हार मिली। ये सीटें रायगंज, राणाघाट दक्षिण और बाघा हैं। वहीं, टीएमसी विधायक के निधन के बाद खाली हुई मानिकतला सीट पर भी उपचुनाव हैं। टीएमसी के दिवंगत विधायक और बंगाल के मंत्री साधन पांडे का पारंपरिक रूप से कांग्रेस और तत्कालीन टीएमसी का गढ़ रही सीट 20 फरवरी 2022 को उनके निधन के कारण खाली हुई थी। हालांकि, पांडे की मृत्यु के 6 महीने बाद भी इस सीट पर उपचुनाव नहीं हो सक।. टीएमसी ने इस सीट पर साधन पांडे की पत्नी सुप्ति पांडे को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि भाजपा ने एक बार फिर से कल्याण चौबे पर दांव लगाया है।
पूर्व आईएएस मनीष वर्मा जेडीयू में शामिल हो गए। उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

#watch | Patna, Bihar: Former IAS officer Manish Verma joined JD(U). (09.07) pic.twitter.com/RqUhBIPj9N

हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट पर आज मतदान होगा। वीडियो एक मतदान केंद्र का है। जहां मतदान को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है।

#watch | Dehra Assembly Bypoll | Himachal Pradesh: Mock poll, preparations underway at a polling booth pic.twitter.com/rrz6dq5zjr

Edited By
Vijay
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News