ऊंची आवाज में मत बोलना, विदेशी होटल में सिर्फ भारतीयों के लिए ये नियम; पढ़कर खून खौल जाएगा – Hindustan Hindi News

सोशल मीडिया पर हाल ही में खासे चर्चा में रहे ‘सिविक सेंस’ को लेकर चर्चाओं का दौर फिर शुरू हो गया है। इस बार वजह स्विट्जरलैंड की होटल के नियम हैं, जो खास भारतीयों के लिए ही तैयार किए गए हैं। उद्योगपति हर्ष गोयनका ने इन नियमों की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि भारतीयों को धीमी आवाज में बात करने की हिदायत दी गई है। साथ ही खाने को लेकर भी सख्य नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है।
हर्ष गोयनका ने लिखा, ‘मैंने एक बार स्विट्जरलैंड के एक होटल में नियमों की एक लिस्ट खुद देखी थी, जो खास भारतीयों के लिए ही बनाई गई थी। उसे देखकर मैं हैरान रह गया था।’
उन्होंने लिखा, ‘आज रेस्त्रां में गरबा, एयरपोर्ट्स पर तेज आवाज में बात करने और एयरक्राफ्ट केबिन को पिकनिक स्पॉट में बदलने के वीडियो सामने आ रहे हैं। दावोस में एक भारतीय कारोबारी ने क्लब में पंजाबी गाने इतनी तेज चलाए कि पूरा शहर सुन सकता था।’
उन्होंने जापान का उदाहरण दिया और आगे लिखा, ‘जापान ने अपनी विनम्रता, अनुशासन और नागरिक शिष्टाचार के कारण पूरी दुनिया में सम्मान हासिल किया है। यदि भारत वास्तव में एक वैश्विक महाशक्ति बनना चाहता है, तो दुनिया को भारतीयों को उनकी उत्कृष्टता, दूसरों के प्रति सम्मान और जिम्मेदार व्यवहार के लिए याद रखना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘हमें हमारा सिविक सेंस अपग्रेड करने की जरूरत है।’
ये नियम ग्स्टाड स्थित आर्क-एन-सीएल होटल के हैं। इनमें भारतीयों के लिए खाने के तरीके से लेकर बात करने तक के नियम बताए गए हैं।
पहला नियम है, नाश्ते का बुफे सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक खुला रहता है। बुफे में उपलब्ध सभी खाद्य पदार्थ ताजा तैयार किए जाते हैं और स्थानीय उत्पादकों से प्राप्त होते हैं। कृपया भोजन अपने साथ न ले जाएं, क्योंकि यह केवल नाश्ते के लिए है। यदि आपको लंच पैक चाहिए, तो आप सेवा कर्मियों से ऑर्डर कर सकते हैं और उसका भुगतान कर सकते हैं।
दूसरा, कृपया ध्यान दें कि अन्य मेहमान भी अच्छे बुफे का आनंद लेना चाहते हैं। केवल उपलब्ध कराई गई कटलरी का ही उपयोग करें।
तीसरा, हमारा रेस्तरां दोपहर और रात्रि भोजन के लिए खुला है। हम अलग-अलग तरह की डिशेज और शाकाहारी भोजन भी उपलब्ध कराते हैं। यदि आप 2 या अधिक लोगों के बीच भोजन साझा करना चाहते हैं, तो प्रत्येक अतिरिक्त व्यक्ति के लिए सेवा और प्लेट के लिए CHF 5 और ड्रिंक के लिए CHF 1 अलग से शुल्क लिया जाएगा।
पहला, होटल में आपके अलावा दुनिया भर से आए अन्य मेहमान भी ठहरे हुए हैं। वे भी शांति और सुकून चाहते हैं। इसलिए कॉरिडोर में शांत रहें और बालकनी में ऊंची आवाज में बात न करें।
दूसरा, रिसेप्शन सुबह 7:00 बजे से रात 10:30 बजे तक खुला रहता है। रात के समय केवल आपातकालीन कॉल ही स्वीकार की जा सकती हैं। रूम सर्विस केवल सुबह 7:30 बजे से रात 10:00 बजे तक उपलब्ध है।
निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News