जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले बारटेल इलाके के जंगलों में पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के दो आतंकियों के होने की बीते बुधवार को जम्मू कश्मीर पुलिस के हाथ लगी थी. सूचना आने पर पहले जम्मू कश्मीर पुलिस ने अपने सूत्रों से पुष्टि की. जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकियों की लोकेशन की पुष्टि की. कल शाम सूचना मिलते ही फ़ौरन कार्रवाई करते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस ने जानकारी और लोकेशन भारतीय सेना के साथ साझा की और रात साढ़े 8 बजे भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने जैश ए मोहम्मद के आतंकियों के ख़िलाफ़ ऑपरेशन शुरू कर दिया.
जम्मू कश्मीर पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन
ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना ने 4-5 राउंड रॉकेट लांचर भी फायर किए और आतंकियों को बारटेल के जंगल में ही घेर लिया. सुबह होते ही फिर से भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने ऑपरेशन शुरू किया और इस ऑपरेशन में जैश ए मोहम्मद के दो पाकिस्तानी आतंकी मारे गए. एबीपी न्यूज़ के पास ऑपरेशन के बाद की कई एक्सक्लूसिव तस्वीरें सामने आई है जिसमे नज़र आ रहा है कि दोनों आतंकियों को भारतीय सेना ने बड़ी कुशलता से सीध सिर पर गोली मार कर मार गिराया है.
पाकिस्तानी नागरिक हैं आतंकी
मारे गए इन दोनों आतंकियों की शिनाख्त पाकिस्तानी नागरिकों के रूप में हुई है, साथ इनके छद्म आतंकी नाम मोहम्मद सद्दाम और मोहम्मद आदिल उर्फ मुस्तफा सामने आए हैं. भारतीय खुफिया एजेंसियों के सूत्रो के मुताबिक दोनों आतंकियों ने साल 2023-24 के आसपास भारत में घुसपैठ किया था, साथ ही ये आतंकी पिछले 2 साल से उधमपुर से लेकर कठुआ तक घूम रहे थे. आतंकियों को मारने के बाद भारतीय सेना ने इलाके से एक कथीर OGW को भी मौके से पकड़ा है और इसके साथ पूछताछ की जा रही है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.