गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 04314/04313 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर वाया गोरखपुर द्वि-साप्ताहिक आरक्षित स्पेशल का संचलन 18 फेरों में किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी है। 04314 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर द्वि-साप्ताहिक आरक्षित स्पेशल 01 अक्तूबर से 29 नवम्बर तक योग नगरी ऋषिकेश से दोपहर 3:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 5:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर 11:45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 04313 मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश द्वि-साप्ताहिक आरक्षित स्पेशल 02 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक मुजफ्फरपुर से दोपहर 1:15 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर रात 8:35 बजे पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर अगले दिन 11:15 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play