एआरपी के 24 पदों पर चयन को मांगे आवेदन – Hindustan

प्रयागराज। समग्र शिक्षा के तहत जिले के 16 ब्लॉक संसाधन केन्द्रों और एक नगर संसाधन केन्द्र के लिए 24 अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) पर चयन होना है। बीएसए अनिल कुमार ने परिषदीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अध्यापक-अध्यापिकाओं से आवेदन मांगे हैं। एआरपी का कार्यकाल एक वर्ष का होगा और प्रत्येक वर्ष परफारमेन्स अप्रेजल के आधार पर जनपदीय चयन समिति से अनुमोदन के बाद नवीनीकरण किया जाएगा। अधिकतम तीन वर्ष के बाद पुनः चयन किया जाएगा। वहीं शिक्षक आवेदन कर सकते हैं जिनके पास स्नातक उपाधि के साथ अध्यापक प्रशिक्षण योग्यता हो और न्यूनतम पांच वर्ष का शिक्षण अनुभव हो।

सेवानिवृत्ति में न्यूनतम पांच वर्ष शेष हो और किसी भी प्रकार की जांच न चल रही हो और न ही पूर्व में किसी प्रकार की अनुशासनात्मक कार्यवाही की गयी हो। चयन के लिए 70 अंकों की लिखित परीक्षा और 30 अंक का साक्षात्कार (विषयगत जानकारी, स्व-प्रेरणा, नेतृत्व क्षमता, प्रतिबद्धिता, प्रारंभिक शिक्षा के प्रति विज़न आदि) होगा। लिखित परीक्षा में 60 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी ही साक्षात्कार के लिए बुलाए जाएंगे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News