एक अजगर लाओ और फ्री में पिज्जा खाओ, रेस्टोरेंट का अजीबोगरीब ऑफर! – AajTak

Feedback
अमेरिका के फ्लोरिडा में एक रेस्टोरेंट मालिक ने ऐसा ऑफर निकाला है, जिसे सुनकर कोई भी चौंक जाए. यहां अगर आप एक जिंदा या मरा हुआ अजगर लेकर पहुंचते हैं, तो बदले में आपको फ्री में बड़ी स्पेशल पिज्जा मिलती है. सुनने में यह अजीब लग सकता है, लेकिन इसके पीछे की वजह फ्लोरिडा में बढ़ती अजगरों की समस्या है.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लोरिडा के एवरग्लेड्स सिटी में एक रेस्टोरेंट चलाने वाले डस्टिन क्रम नाम के शख्स ने यह अनोखी योजना शुरू की है. उनका दावा है कि वह दुनिया के पहले ऐसे रेस्टोरेंट मालिक हैं, जो अजगर को भी करेंसी यानी भुगतान के तौर पर स्वीकार करते हैं.
डस्टिन खुद भी अजगर पकड़ने का काम करते हैं. उन्होंने यह आइडिया फ्लोरिडा पाइथन चैलेंज से लिया. इस प्रतियोगिता में लोग एवरग्लेड्स इलाके से जितने ज्यादा बर्मी अजगर पकड़कर हटाते हैं, उन्हें उतना बड़ा इनाम मिलता है. सबसे ज्यादा अजगर पकड़ने वाले को 10 हजार डॉलर तक का पुरस्कार दिया जाता है.
मरा हुआ अजगर लाओ, बड़ा पिज्जा ले जाओ
डस्टिन का कहना है कि कई लोग अजगर पकड़ तो लेते हैं, लेकिन उसके बाद उन्हें समझ नहीं आता कि उसका क्या करें. ऐसे में उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति हाल ही में मानवीय तरीके से मारा गया बर्मी अजगर लेकर आता है, तो बदले में उसे अपनी पसंद की एक बड़ी स्पेशल पिज्जा बिल्कुल मुफ्त दी जाएगी.
उनके मुताबिक, स्थानीय युवा भी अक्सर अजगर पकड़ लेते हैं. उन्हें न तो उसका इस्तेमाल पता होता है और न ही उसे रखने की जगह. ऐसे में वे अजगर लेकर आते हैं और बदले में पिज्जा लेकर चले जाते हैं.
अजगर का कोई हिस्सा बेकार नहीं जाता
डस्टिन सिर्फ पिज्जा ही नहीं देते, बल्कि अजगर के लगभग हर हिस्से का इस्तेमाल भी करते हैं. अजगर की चर्बी से त्वचा के लिए तेल, क्रीम और साबुन बनाए जाते हैं. उसकी हड्डियों से गहने तैयार किए जाते हैं. यानी पूरा अजगर किसी न किसी काम में आ जाता है.
उन्होंने यह भी बताया कि वह पिज्जा पर अजगर के मांस का इस्तेमाल भी करते हैं. हालांकि, नियमों के कारण वह इसे बेच नहीं सकते, क्योंकि इसका मांस लाइसेंस प्राप्त कसाई द्वारा तैयार नहीं किया जाता. इसलिए अगर कभी अजगर वाला पिज्जा बनता है तो उसे मुफ्त में ही दिया जाता है.
डस्टिन का कहना है कि अजगर के मांस का स्वाद थोड़ा अलग होता है, लेकिन खाने में अच्छा लगता है. उनके रेस्टोरेंट में इगुआना (एक बड़ी छिपकली) से बने टॉपिंग वाले पिज्जा भी मिलते हैं.
आखिर क्यों चलाना पड़ा ऐसा ऑफर?
दरअसल, फ्लोरिडा में बर्मी अजगर पिछले कई दशकों से बड़ी समस्या बने हुए हैं. माना जाता है कि 1970 के दशक में ये सांप दक्षिण-पूर्व एशिया से यहां पहुंचे थे. इसके बाद इनकी संख्या इतनी तेजी से बढ़ी कि अब विशेषज्ञों का अनुमान है कि फ्लोरिडा में इनकी संख्या 3 लाख तक हो सकती है.
ये विशाल अजगर स्थानीय जानवरों का शिकार करते हैं और प्राकृतिक संतुलन बिगाड़ रहे हैं. मादा बर्मी अजगर एक बार में करीब 70 अंडे दे सकती है, जिससे इनकी आबादी और तेजी से बढ़ती है. ये 20 फीट से भी ज्यादा लंबे हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: किम जोंग उन की पार्टियों में अंदर क्या होता था? बॉडीगार्ड ने बताया सीक्रेट
इसी वजह से फ्लोरिडा प्रशासन हर साल फ्लोरिडा पाइथन चैलेंज आयोजित करता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद से इन खतरनाक आक्रामक प्रजाति के अजगरों को जंगलों से हटाया जा सके.ऐसे में डस्टिन क्रम का यह अनोखा ऑफर लोगों को मुफ्त पिज्जा तो दे ही रहा है, साथ ही फ्लोरिडा में बढ़ती अजगरों की समस्या से निपटने की कोशिश का भी एक अलग तरीका बन गया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News