प्रयागराज। ध्रुव शंकर तिवारी मंडल का अपना अलग साइबर क्राइम थाना बनेगा। शासन ने इसके लिए 2.15 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर कर दी है। थाने का भवन झलवा के कोटवा मुबारकपुर में एक एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। दो मंजिला भवन का निर्माण लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड-तीन को सौंपा गया है। इसी सप्ताह टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की गई है।
एक साल में भवन को तैयार करने की योजना है। प्रयागराज रेंज कार्यालय में पहले साइबर थाना बनाया गया था। यहां प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ व फतेहपुर में पांच लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी के मामलों में मुकदमा दर्ज किया जाता था। बाद में प्रयागराज में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद साइबर थाने को इसमें शामिल कर दिया गया। मंडल स्तर पर साइबर थाना अभी रेंज कार्यालय से ही संचालित हो रहा है।
अब मंडल के लिए अलग से साइबर थाने का प्रशासनिक भवन तैयार किया जाएगा। इसके लिए झलवा में जमीन चिह्नित की गई है। दो मंजिला भवन में साइबर अपराध की शिकायतों की जांच, विवेचना व तकनीकी कार्रवाई की जरूरी व्यवस्था की जाएगी। अलग भवन बनने से मंडल के जिलों से आने वाले साइबर अपराध के मामलों में निस्तारण में भी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
साइबर थाने के प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए बजट उपलब्ध कराया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के एक महीने बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
-नवीन कुमार शर्मा, अधिशाषी अभियंता निर्माण खंड-तीन।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play