Feedback
बांकीपुर उपचुनाव में मंगलवार को बड़ा दिलचस्प मोड़ आ गया है. यहां तेजप्रताप की पार्टी से उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द कर दिया गया है. वीणा मानवी के नामांकन के दौरान भी काफी हंगामा देखने को मिला था. उन्हें नामांकन के ठीक बाद गिरफ्तार कर लिया गया था.
जेजेडी से प्रत्याशी थीं वीणा मानवी
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. यहां तेज प्रताप यादव की पार्टी जनतांत्रिक जनता दल की प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया है. जांच के दौरान निर्वाचन अधिकारियों ने पाया कि उनके नामांकन पत्र में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया था.
निर्वाचन नियमों के अनुसार, गैर-मान्यता प्राप्त दल या निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन पत्र पर 10 प्रस्तावकों (प्रपोजर) के हस्ताक्षर होना अनिवार्य होता है. वीणा मानवी के नामांकन पत्र में केवल 9 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर पाए गए। इसी तकनीकी कमी के चलते उनका नामांकन खारिज कर दिया गया.
नामांकन के दौरान हुआ था हाई वोल्टेज ड्रामा
गौरतलब है कि वीणा मानवी का नामांकन पहले भी विवादों में रहा था. सोमवार को नामांकन दाखिल करने के दौरान काफी हंगामा हुआ था और नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया था. अब नामांकन रद्द होने के साथ ही बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव की पार्टी जनतांत्रिक जनता दल को बड़ा झटका लगा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू