एचएस डीएवी में 'वन महोत्सव' की धूम – Live Hindustan

बेतिया, बेतिया कार्यालय नरकटियागंज डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में ‘वन महोत्सव’ के पावन अवसर पर सह-पाठ्यचर्या गतिविधिया के अंतर्गत एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना और पर्यावरण संरक्षण के महत्व से रूबरू कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रांगण में प्रधानाचार्य मृत्युंजय कुमार तिवारी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण को दर्शाने के लिए कविताए, श्लोगन, गीत इत्यादि प्रस्तुत किया गया। कक्षा नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक वन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कक्षा तृतीय से कक्षा षष्ठम तक चित्रकला का आयोजन किया गया।

जिसका विषय “वृक्षारोपण जीवन रक्षण” रखा गया था। कक्षा सप्तम से अष्टम तक वृक्षारोपण कार्यक्रम विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया। इसके अतिरिक्त दयानंद, विवेकानंद, अरबिंदो तथा श्रद्धानंद हाउस के बीच वृक्षारोपण के महत्व को लेकर प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई। जिसमें विवेकानंद हाउस के बच्चे ने प्रथम स्थान तथा दयानंद हाउस द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि “सिर्फ एक दिन पेड़ लगाना वन महोत्सव नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की देखभाल करना और उन्हें जीवन देना हमारी असली जिम्मेदारी है। बच्चों में नैतिक और सामाजिक मूल्यों को सींचने का काम करता आया है, और पर्यावरण की रक्षा करना हमारा सबसे बड़ा धर्म है। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न (पौधे) देकर सम्मानित किया गया।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News