एनआईटी जमशेदपुर में पढ़ाएंगे आईआईटी दिल्ली के शिक्षक – Live Hindustan

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के छात्रों को अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के वरिष्ठ और अनुभवी शिक्षक से पढ़ने का सीधा अवसर मिलेगा। यह संभव हुआ है आईआईटी दिल्ली द्वारा देश के प्रमुख एनआईटी संस्थानों के साथ किए गए नेशनल एकेडमिक कोलैबोरेशन (राष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग) के कारण, जिसका उद्देश्य देश में उच्च शिक्षा और अनुसंधान के स्तर को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है। इस समझौते के बाद आईआईटी दिल्ली और एनआईटी जमशेदपुर मिलकर कई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर काम करेंगे। दोनों संस्थान अब साझा रिसर्च प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे, जिससे देश की जमीनी समस्याओं के तकनीकी समाधान ढूंढे जा सकें।
इस साझेदारी का सबसे मजबूत पहलू फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम होगा, जिसके तहत आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर समय-समय पर एनआईटी जमशेदपुर आकर छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे और वहां के शिक्षकों के साथ अनुभव साझा करेंगे। इसके अलावा संसाधनों की कमी को दूर करने के लिए दोनों संस्थानों की आधुनिक लैब्स का कंबाइंड (संयुक्त) इस्तेमाल किया जाएगा। एनआईटी जमशेदपुर के शोधकर्ता और छात्र आईआईटी दिल्ली की विश्वस्तरीय प्रयोगशालाओं और उपकरणों की मदद से रिसर्च वर्क पूरा कर सकेंगे। साथ ही दोनों संस्थान मिलकर भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए छात्रों के लिए एडवांस लर्निंग कोर्स भी तैयार कर रहे हैं, जो सीधे तौर पर आज के उद्योगों की मांग के अनुकूल होंगे। इस पूरे नेटवर्क का सबसे बड़ा फायदा टियर-2 और टियर-3 शहरों से आने वाले प्रतिभावान छात्रों को मिलेगा। अबतक बुनियादी सुविधाओं या बड़े प्लेटफॉर्म की कमी से जूझने वाले जमशेदपुर जैसे छोटे शहरों के छात्रों को अपने ही संस्थान में आईआईटी स्तर का वैश्विक एक्सपोजर और शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
शॉर्ट बायो : भादो माझी पिछले 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ में प्रिंसिपल कोरेस्पोंडेंट के तौर पर जनजातीय बहुल इलाक़ों में पत्रकारिता कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
भादो माझी प्रिंट मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में प्रिंसिपल कोरेस्पोंडेंट के तौर पर राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों पर नजर रखते हैं। जनजातीय समाज के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, पारंपरिक एवं शैक्षिक पहलुओं के विश्लेषण पर उनका विशिष्ट अनुभव हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने प्रिंट मीडिया एवं डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर :
भादो माझी ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में दैनिक जागरण अखबार से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में दैनिक जागरण में उन्हें लोकल कंटेंट क्रिएटर टीम का नेतृत्व दिया गया। 2015 से 2021 तक दैनिक जागरण में लोकल रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व करने के बाद वह ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट होने के कारण भादो माझी को पत्रकारिता की तकनीकी और फील्ड प्रैक्टिकलिटी की मजबूत समझ है। इसी वजह से उनका राजनीतिक बीट पर कमांड होने के साथ उन्हें जनजातीय समाज में आ रहे परिवर्तन की शोध स्तरीय विशेषज्ञता प्राप्त है। झारखंड के ट्राइबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मीडिया स्टडीज के शोध छात्रों के लिए उन्होंने फ़ील्ड गाइड के रूप में भी अपनी एक्स्पर्टीज़ को साझा किया। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध उनकी शोध आधारित स्टोरीज को आज भी रेफरेंस के तौर पर जनजातीय मामलों की रिपोर्ट बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
ट्राइबल स्टडीज एवं योगदान
झारखंड के 32 (अब 33) जनजाति की रूढ़ि परंपरा से लेकर स्वशासन व्यवस्था के बारे में उनकी पकड़ न सिर्फ़ इन जनजातियों के बीच मज़बूत है बल्कि अलग अलग माध्यमों से इन समुदायों की स्थिति और संभावनाओं पर भी इनकी रिपोर्ट सरकार के नीति निर्धारकों तक के लिए इन जनजातियों का मंतव्य प्रस्तुत करती रही है। भादो माझी का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना तो है ही, साथ ही वंचित वर्ग की आवाज बनकर नीति निर्धारकों तक वस्तुस्थिति पहुंचाना और भविष्य की रणनीति को बेहतर बनाने में अपना योगदान देना है।
विशेषज्ञता
झारखंड के 32 जनजाति समाज की समझ
रूढ़ि परंपरा पर गहरी पकड़
सुदूर गांवों के अंतिम पंक्ति में खड़े आदिवासियों से सीधा संवाद
झारखंड की सभी जनजाति की भाषा की जानकारी
देश की तीसरी सबसे बड़ी जनजाति संथाल समाज से आना
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News