राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में हिंदी माह 2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् से हुई। संस्थान के निदेशक डॉ. गौतम सूत्रधार की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र और प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता श्याम रुद्र पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर हिंदी समिति के अध्यक्ष प्रो. निरंजन कुमार और वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. आर.वी. शर्मा ने भी अपने विचार साझा किए। अतिथियों ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, उसके दैनिक जीवन में महत्व और विद्यार्थियों के बीच इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया। समारोह का मुख्य आकर्षण विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करना रहा, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. रजत ने धन्यवाद ज्ञापित कर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play