अमेरिका के ओहायो राज्य में एक फ़ेस्टिवल के नज़दीक कई लोगों को गोली लगी है. यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी है.
प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा
समाप्त
सुमंत सिंह
इमेज स्रोत, SETH HERALD/AFP via Getty Images
अमेरिका के ओहायो राज्य में एक फ़ेस्टिवल के नज़दीक कई लोगों को गोली लगी है. यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी है.
यह घटना ओहायो के टोलेडो शहर की है.
टोलेडो पुलिस विभाग का कहना है कि उसे ओल्ड वेस्ट एंड फ़ेस्टिवल के पास गोलीबारी की सूचना मिली थी. मौक़े पर पहुंचने पर पुलिस को 'गोलीबारी से प्रभावित कई लोग" मिले, जिनमें से "कई लोगों" को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
पुलिस ने अब तक घायलों की सटीक संख्या नहीं बताई है, लेकिन टोलेडो के मेयर वेड कैपज़ुकिएविच ने स्थानीय समाचार चैनल डब्ल्यूटीओएल 11 को बताया कि माना जा रहा है कि आठ लोगों को गोली लगी है और सभी घायलों की जान बचने की उम्मीद है.
पुलिस विभाग का कहना है कि वह इस घटना में शामिल 'हमलावर या हमलावरों' की तलाश की जा रही है.
नमस्कार!
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.
कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.
– कॉकरोच जनता पार्टी को जंतर-मंतर पर एक दिन के विरोध प्रदर्शन से क्या हुआ हासिल
– कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार को दिया सात दिन का समय, अभिजीत दीपके बोले- 'यह सिर्फ़ ट्रेलर था'
– श्रेयस अय्यर को क्यों चुना गया टी-20 टीम का कप्तान, क्या वैभव सूर्यवंशी तोड़ पाएंगे सचिन का रिकॉर्ड
– इंटरव्यू: सेबी के आदेश और 15 लाख करोड़ की कथित हेरा-फेरी पर क्या बोले राजेश मेहता
– डे-ड्रीमिंग: जब कल्पनाओं में डूबना लत बन जाए तो क्या करें
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.