एनसीसी कैडेट्स ने निकाली हर घर तिरंगा रैली – Hindustan

महुआडांड़, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संत जोसेफ प्लस टू विद्यालय महुआडांड़ के एनसीसी कैडेट्स ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली। रैली का नेतृत्व देवेंद्र मिश्रा ने किया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर कैडेट्स ने लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। रैली के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर गुड़गुड़टोली, कार्मेल हॉस्पिटल मार्ग होते हुए दुर्गाबाड़ी मंदिर मोड़ पहुंची और वापस विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई।
इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News