Feedback
उत्तर प्रदेश में आगामी स्नातक और शिक्षक विधान परिषद चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को 11 प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की घोषणा की है. इस कदम को संगठनात्मक मजबूती और चुनावी तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है.
कांग्रेस पार्टी ने विभिन्न स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि चुनावी गतिविधियों और मतदाता संपर्क को मजबूत किया जा सके.
लखनऊ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सांसद किशोरी लाल शर्मा तथा पूर्व सांसद पीएल पुनिया को पर्यवेक्षक बनाया गया है. वाराणसी सीट के लिए भगवती प्रसाद चौधरी और पशुपति नाथ राय, आगरा के लिए राकेश राठौर और विवेक बंसल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.
मेरठ निर्वाचन क्षेत्र में सांसद इमरान मसूद और हरेन्द्र अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है, वहीं इलाहाबाद स्नातक क्षेत्र के पर्यवेक्षक उज्जवल रमण सिंह और नसीमुद्दीन सिद्दीकी चुनें गए हैं. बरेली-मुरादाबाद में कुंवर दानिश अली और फूल कुंवर को पर्यवेक्षक बनाया गया है. गोरखपुर-फैजाबाद क्षेत्र की जिम्मेदारी तनुज पुनिया और अखिलेश प्रताप सिंह को सौंपी गई है. मेरठ-सहारनपुर सीट के पर्यवेक्षक बाकिर हुसैन उर्फ बाकर हुसैन रखे गए हैं.
कांग्रेस का मानना है कि स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में उनकी मजबूत पकड़ है और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति से पार्टी स्थानीय संगठन, मतदाता और समर्थकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर प्रभावशाली चुनावी सफर तय कर सकेगी. इस बार की सक्रियता से कांग्रेस आने वाले चुनावों में अपनी मौजूदगी और प्रभाव दिखाने के लिए प्रतिबद्ध है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू