एयरपोर्ट पर यात्रा सेवा अभियान का हुआ आगाज – Hindustan

यात्रियों को बेहतर सुविधा, सहजता और सुरक्षित यात्रा का अनुभव देने के उद्देश्य से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गुरुवार को 24 दिवसीय यात्री सेवा अभियान-2026 शुरू हुआ। एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद यात्रियों को आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन दिया गया। अभियान में एयरपोर्ट से जुड़े विभिन्न हितधारकों ने यात्रियों की सुविधा, सेवा, सुरक्षा और जागरूकता को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। इस दौरान उत्तराखंड की लोक संस्कृति भी आकर्षण का केंद्र रही। पारंपरिक लोकनृत्य की प्रस्तुति ने यात्रियों का ध्यान खींचा। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि अभियान के दौरान यात्रियों को एयरपोर्ट की सुविधाओं की जानकारी देने, समस्याओं में सहायता करने और यात्रा प्रक्रिया को सहज बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

सुरक्षा और यात्री जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News