प्रयागराज। एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित एयरो सिटी टाउनशिप की इमारतें देश की बड़ी बिल्डिंग की तरह बनाई जा सकेंगी। टाउनशिप में 45 मीटर से लेकर 120 मीटर तक ऊंची इमारतों का निर्माण किया जा सकेगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस टाउनशिप को लखनऊ के गोमतीनगर की तर्ज पर अलग-अलग खंडों में विभाजित किया जाएगा। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की इस महत्वाकांक्षी परियोजना में आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों को अलग-अलग रूप में विकसित किया जाएगा। 500 हेक्टेयर में प्रस्तावित टाउनशिप में आईटी सिटी बनाने का प्रस्ताव आया है। इसके लिए भी टाउनशिप में जमीन आरक्षित की जाएगी। व्यावसायिक प्लॉटों की कीमत आवासीय भूखंडों की तुलना में करीब दोगुनी अधिक रखी जाएगी।
इससे एयरो सिटी को सिर्फ आवासीय क्षेत्र ही नहीं, बल्कि बड़े व्यावसायिक केंद्र के रूप में भी विकसित करने की तैयारी है। पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि टाउनशिप निर्माण के लिए सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राधिकरण एयरो सिटी के पंजीकरण के लिए रेरा में आवेदन करेगा। रेरा की मंजूरी मिलने के बाद भूखंडों के आवंटन समेत आगे की कार्यवाही शुरू होगी। टाउनशिप को और बेहतर तरीके से विकसित करने के लिए संभ्रांत और विशेषज्ञों से भी सलाह ली जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play