Mumbai airport strike impact: मुंबई एयरपोर्ट पर ग्राउंड कर्मचारियों की हड़ताल का असर देखने को मिला है. यहां पर हैदराबाद से पहुंची एयर इंडिया के विमान की लैंडिंग के बाद विमान में सवार यात्रियों को करीब 1 घंटे तक इंतजार करना पड़ा.
Trending Photos
Air India: सोमवार को हैदराबाद से मुंबई पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट में बैठे पैसेंजरों को काफी दिक्कतों का सामना पड़ा है. बताया जाता है कि हवाई अड्डे पर ग्राउंड और टेक्निकल स्टाफ की हड़ताल के कारण पैसेंजर करीब एक घंटे से अधिक समय तक विमान के भीतर फंसे रहे. इसके बाद यात्रियों को अपना सामान ले जाने के लिए इंतजार करना पड़ा.
दरअसल, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हैदराबाद से मुंबई पहुंचे एयर इंडिया का विमान ने सोमवार को लैंडिंग, जिसके बाद विमान को ग्राउंडेड कर दिया गया. एयरपोर्ट पर ग्राइंड स्टाफ की हड़ताल के कारण लैंडिंग के बाद भी पैसेंजर्स के उतरने की व्यवस्था नहीं हो पाई. इस दौरान ग्राउंड ऑपरेशन में रुकावट के कारण पैसेंजर करीब एक घंटे तक विमान में ही बैठे रहे.
सीट पर ही बैठे रहे यात्री
यात्रियों का कहना है कि विमान मुंबई एयरपोर्ट लैंड हुआ, लेकिन उसके करीब एक घंटे बाद तक सभी यात्री अपनी सीटों पर बैठे रहे. बाद में उन्हें विमान से उतारने के बाद सामान (बैगेज) मिलने में भी काफी देरी हुई.
अन्य विमानों के यात्री भी हुए परेशान
रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई से देहरादून जाने वाली एयर इंडिया की एक अन्य फ्लाइट के यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा. उड़ान संख्या एआई 431, जो दोपहर 12.10 बजे रवाना होने वाली थी, उसको दो घंटे देरी का सामना करना पड़ा. यात्रियों ने बताया कि बार-बार शिकायत के बाद भी एयरलाइन की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया. एक यात्री ने कहा कि हम 11 बजे से बोर्डिंग गेट पर इंजतार कर रहे हैं. हमारे पास बोर्डिंग का समय 11.10 का है और हम अभी तक फ्लाइट में नहीं चढ़ पाए हैं.
यह भी पढ़ें: जम्मू की वादियों ने बदले आतंकी के इरादे, कहानियों से बिल्कुल अलग थी घाटी की हकीकत; NIA के पूछताछ में हुए बड़े खुलासे
एयरलाइन ने जारी किया बयान
इस व्यवधान के बाद एयरनाइन की ओर से एक बयान जारी किया गया है. जिसमें कहा गया कि मुंबई हवाई अड्डे पर एक तृतीय-पक्ष ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल के कारण एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर इंडिया की उड़ानें प्रभावित हो रही हैं. हमारी हवाई अड्डा टीमें सभी हितधारकों के साथ मिलकर यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने और जल्द से जल्द सामान्य परिचालन बहाल करने के लिए काम कर रही हैं. यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है.
यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: आखिरी दम तक कंट्रोल पर थे कैप्टन, मां ने सीने से चिपकाया बच्चा; मुर्दाघर का खौफनाक सच!
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजन…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.