एयर इंडिया ने फिलीपींस के लिए शुरू की पहली नॉन-स्टॉप फ्लाइट, दिल्ली से मनीला के लिए भरी उड़ान – AajTak

Feedback
एयर इंडिया ने भारत से फिलीपींस के लिए पहली नॉन-स्टॉप फ्लाइट की शुरुआत कर दी है. दिल्ली एयरपोर्ट से एयर इंडिया के विमान ने मनीला (फिलीपींस की राजधानी) के लिए पहली नॉन-स्टॉप अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरी. यह फ्लाइट तय समय पर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ हुई. इस मनीला रूट की शुरुआत के साथ एयर इंडिया ने साउथईस्ट एशिया में अपनी मौजूदगी और मजबूत कर ली है. इस रीजन में एयर इंडिया की सात देशों में आठ डेस्टिनेशन तक उड़ानें संचालित हैं.
भारत और फिलीपींस के बीच यात्रियों को नॉन-स्टॉप कनेक्टिविटी देने के साथ-साथ ये नई फ्लाइट्स फिलीपींस के यात्रियों को दिल्ली के माध्यम से एयर इंडिया के यूरोप और नॉर्थ अमेरिका के मजबूत नेटवर्क तक पहुंचने के लिए नए कनेक्शन भी उपलब्ध कराती हैं.
दिल्ली एयरपोर्ट पर Air India की मनीला फ्लाइट के उद्घाटन में लोग हुए शामिल:
एयर इंडिया की दिल्ली और मनीला के बीच की उड़ानें एयरलाइन के Airbus A321LR एयरक्राफ्ट से चलाई जा रही हैं. इस फ्लाइट में तीन तरह की सीटें बिजनेस क्लास, प्रीमियम इकॉनमी, और इकॉनमी क्लास मिलती हैं, ताकि हर यात्री अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से विकल्प चुन सके. एयर इंडिया साउथईस्ट एशिया की उन कुछ एयरलाइनों में से है, जो single-aisle A321 एयरक्राफ्ट में बिजनेस क्लास के लिए पूरी तरह फ्लैट बेड की सुविधा देती है. 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News