एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में भी चमके कप्तान तिलक वर्मा, लगातार तीसरी बार किया कमाल – News24 Hindi

Written By Pankaj Joshi
Edited by: Pankaj Joshi
तिलक वर्मा ने लगाया शानदार अर्धशतक (Photo: ANI)
Tilak Varma: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा का जलवा देखने को मिला है. टीम को संभालते हुए वो कप्तानी पारियां खेल रहे हैं. उन्होंने भारत की वनडे टीम के दरवाजे खटखटा दिए हैं. हाल ही में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में चुना था लेकिन प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिल पाई. अब आगे जाकर उन्हें ये मौका मिल सकता है. श्रीलंका ए के खिलाफ सेमीफाइनल में भी तिलक चमक गए हैं. उन्होंने मुश्किल वक्त में शानदार अर्धशतक लगाकर टीम को बढ़िया स्कोर तक पहुंचाया है. तिलक ने लगातार तीसरी बार पचास से ऊपर का स्कोर कर अपने फैंस का दिल जीता है.
तिलक वर्मा तगड़ी फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने श्रीलंका ए के खिलाफ सेमीफाइनल में 66 गेंदों में 53 रन बनाए. अपनी इस पारी में उन्होंने तीन चौके और एक सिक्स लगाया. लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने अपना 15वां अर्धशतक लगाया. तिलक पारी के 33वें ओवर में आउट हुए. उन्हें रविन्दु फर्नांडो ने आउट किया. तिलक एलबीडब्ल्यू आउट हुए. तिलक और अभिषेक के बीच दूसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी हुई. अभिषेक ने 63 गेंदों में शानदार 78 रन बनाए. इसके अलावा तिलक ने कुमार कुशाग्र के साथ ही 38 रनों की पार्टनरशिप की. टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 317 रनों का बड़ा स्कोर बनाया. तिलक के अलावा शाहबाज अहमद ने भी नाबाद 54 रनों का योगदान दिया. वैभव सूर्यवंशी ने भी 27 गेंदों में 40 रनों की अहम पारी खेली. उन्होंने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई.
ये भी पढ़ें: ‘वैभव सूर्यवंशी की तुलना मत करो, बस खेलने दो’, युवा बल्लेबाज को लेकर सौरव गांगुली की बड़ी नसीहत
ग्रुप स्टेज में भी तिलक वर्मा का बल्ला खूब चला है. टीम इंडिया का पहला मुकाबला नेपाल ए के साथ था. नेपाल ने टीम इंडिया को शुरुआती झटके देकर मुश्किल में डाल दिया था. एक वक्त लगा कि भारत 200 रन भी नहीं बना पाएगा. वहां पर तिलक ने मुश्किल परिस्थिति में शानदार शतक लगाया. उन्होंने 113 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली. तिलक ने छह चौके लगाए और चार सिक्स लगाए. पाकिस्तान के खिलाफ तिलक ने 149 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 100 रन बनाए थे. हालांकि वो टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाए. पाकिस्तान के खिलाफ भारत को 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. यूएई के खिलाफ तिलक बैटिंग करने के लिए नहीं उतरे क्यों वैभव सूर्यवंशी ने दोहरा शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई.
– Hundred in 1st match ✅
– Hundred in 2nd match ✅
– Fifty in Semi-final ✅

CAPTAIN TILAK VARMA – He is making big statements with his performance in Rising Stars Asia Cup for India A 🇮🇳 pic.twitter.com/bAhvjajSz4
ये भी पढ़ें: SMAT 2026: सूर्यकुमार यादव 1, शिवम दुबे गोल्डन डक…जगदीश सुचित के एक ही ओवर ने मचाई खलबली
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News