एसआईआर के तहत प्रखंड के चार जगहों में हुई सुनवाई – Hindustan

महेशपुर, एक संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) कार्यक्रम के अंतर्गत गुरूवार को महेशपुर प्रखंड के चार सुनवाई स्थलों पर 887 अनमैप्ड मतदाताओं के नोटिस के आधार पर प्रस्तुत किए गए आवश्यक दस्तावेजों की सुनवाई की गई। पंचायत भवन भेंटाटोला में मतदान केंद्र संख्या 26 व 27, पंचायत भवन सीतारामपुर में मतदान केंद्र संख्या 150, ग्राम पंचायत भवन छक्कूधाड़ा में मतदान केंद्र संख्या 128 व 129 तथा महेशपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में महेशपुर पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 93 व 94 के मतदाताओं की सुनवाई की गई। पंचायत भवन छक्कूधाड़ा में एईआरओ सह सीओ संजय कुमार सिंहा, भेंटाटोला पंचायत भवन में भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह ईआरओ अमित कुमार तथा पंचायत भवन बड़कियारी में जिला कृषि पदाधिकारी सह एईआरओ अभिषेक मिश्रा तथा प्रखंड कार्यालय सभागार में एईआरओ सह बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव मौजूद थे।सुनवाई
की प्रक्रिया संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) द्वारा विभिन्न सुनवाई स्थलों पर निर्धारित निर्वाचन नियमों के अनुरूप संपन्न कराई गई। सुनवाई के दौरान मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन तथा अग्रेतर कार्रवाई नियमानुसार की गई।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News