ऐन वक्त पर दुल्हन ने बदला फैसला… शादी के जोड़े में स्टेज से लगाई छलांग, प्रेमी को पहना दी वरमाला, दूल्हा देखता रह गया – AajTak

Feedback
छिंदवाड़ा में एक शादी समारोह उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया, जब दुल्हन ने रस्मों के बीच एक ऐसा कदम उठाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. परासिया से आई बारात के सामने, दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ पंडाल में मौजूद अपने प्रेमी को वरमाला पहना दी.
जिले के उमरेठ थाना इलाके का यह मामला है. यह घटना 27-28 अप्रैल की दरमियानी रात मुजावर गांव की है. बारात का भव्य स्वागत हुआ, द्वारचार की रस्में हुईं और मेहमान भोजन का आनंद ले रहे थे. जैसे ही दुल्हन को वरमाला के लिए मंच पर लाया गया, वहां का नजारा अचानक बदल गया:
प्रेमी को पहनाई माला
मंच पर दूल्हा खड़ा इंतजार कर रहा था, लेकिन दुल्हन ने अचानक पंडाल में खड़े अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी और उससे लिपट गई. देखें VIDEO:- 
पिटाई और हंगामा
यह देख दुल्हन के परिजन आगबबूला हो गए. उन्होंने तुरंत युवक (प्रेमी) की जमकर पिटाई की और उसे पंडाल से बाहर निकाल दिया. इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले.
बिना दुल्हन के लौटी बारात
भरे मंडप में हुए इस अपमान के बाद दूल्हे ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. परिजनों के समझाने के बावजूद दूल्हा अपने फैसले पर अडिग रहा और बारात बिना दुल्हन के ही वापस परासिया लौट गई. मंगलवार को दूल्हा पक्ष ने उमरेठ थाने पहुंचकर इस धोखाधड़ी की लिखित शिकायत दर्ज कराई है.
दबाव में तय हुई थी शादी
सूत्रों के अनुसार, युवती और उस युवक के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. परिवार के दबाव में आकर युवती शादी के लिए तैयार तो हो गई थी, लेकिन उसने अपना विरोध जताने के लिए शादी के दिन का चुनाव किया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News