First Photo of Indian Bullet Train: भारत में चलने वाली हाई स्पीड रेल बुलेट ट्रेन से जुड़ी तस्वीर सामने आई है. यहां रेल मंत्रालय में देश की पहली बुलेट ट्रेन से जुड़ी तस्वीर प्रदर्शित की गई है. यह तस्वीर गेट नंबर 4 पर लगाई गई है. यह जानकारी भारतीय रेलवे ने जारी की है. इससे पहले पीएम मोदी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का दौरा कर चुके हैं. प्रधानमंत्री का यह एक ड्रीम प्रोजेक्ट है.
भारत की पहली बुलेट ट्रेन का संचालन 15 अगस्त 2027 से शुरू होना है. ऐसे में देश का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है. यह मुंबई से अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर लंबे हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर चलाया जा रहा है. इस ट्रैक पर बुलेट ट्रेन 320 से 350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी. इससे दोनों शहरों के बीच का सफर सिमटकर मात्र 2 घंटे का रह जाएगा. इस प्रोजेक्ट की देखरेख नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से की जा रही है.
रूट और प्रमुख स्टेशन
यह हाई स्पीड कॉरिडोर महाराष्ट्र और गुजरात को आपस में जोड़ने का काम करेगा. इसके अंतर्गत लगभग 12 स्टेशन बनाए जा रहे हैं. इनमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर शामिल हैं. इसके अलावा गुजरात के वापी, बिलीमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद और साबरमती स्टेशन शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम पर ममता बनर्जी ने लगवाया था विश्व बांग्ला का लोगो, शुभेंदु सरकार ने हटाया
यह ट्रेन एक साथ नहीं, बल्कि अलग-अलग चरणों में शुरू होगी. पहला चरण शुरुआत में ट्रेन को गुजरात के सूरत से बिलीमोरा, बाद में वापी तक लगभग 100 किमी खंड के बीच चलाया जाएगा. दूसरा चरण इसे वापी से अहमदाबाद और फिर ठाणे से अहमदाबाद तक बढ़ाया जाएगा. इसका लास्ट स्टेज मुंबई से अहमदाबाद तक के पूरे 508 किमी के कॉरिडोर को 2028 तक पूरी तरह से शुरू किया जाएगा.
चेन्नई और बेंगलुरु में चल रहा निर्माण कार्य
बुलेट ट्रेन के लिए रेल मंत्रालय न केबल जापानी शिंकनसेन E5 टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहा है, बल्कि अपने स्वदेशी बुलेट ट्रेन बी28 को भी तैयार कर रहा है. इसको बनाने का काम चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, और बेंगलुरु के बीईएमएल के आदित्य कॉम्पलेक्स में चल रहा है. इसकी रफ्तार लगभग 280 प्रति घंटा डिजाइन की गई है. मार्च 2027 के शुरुआती मॉडल ट्रायल के तौर पर तैयार हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें : China-Pakistan Relations: सेकेंड स्ट्राइक क्षमता की फिराक में पाकिस्तान, चीन से मांगा एडवांस्ड परमाणु पनडुब्बियां, रिपोर्ट से हड़कंप
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.