ऐसे मर नहीं सकता…, स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी – ABP News

दुबई से तेल अवीव की फ्लाइट ‘फ्लाईदुबई’ की घटना को लेकर भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने अब चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि जैसे कोई चीज टूटकर उनके सिर पर लगी है. उनका कहना है कि शुरुआत में खुद पर हुए हमले को लेकर उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि हमला हुआ है.
‘स्काई न्यूज अरबिया’ को दिए एक इंटरव्यू में शनिवार (17 अक्टूबर) को भारतीय पायलट ने पिछले महीने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (flydubai)  फ्लाइट की घटना को याद करते हुए कहा कि पहले मुझे लगा कि फ्लाइट की छत से कोई चीज टूटकर मेरे सिर के पिछले हिस्से पर आ लगी है. हालांकि बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उन पर उनके ही को-पायलट ने हमला किया था.
फ्लाइट की शुरुआत में सब नॉर्मल था- मच्छार 
स्मित मच्छार ने आगे बताया कि कैसे एक सामान्य उड़ान, जान बचाने की जद्दोजहद में बदल गई. उन्होंने कहा कि उड़ान बिल्कुल सामान्य तरीके से ही शुरू हुई थी और सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी थीं. उन्होंने बताया कि फ्लाइट की शुरुआत में ऐसा कुछ भी असामान्य नहीं था, जिससे आगे होने वाली घटना का कोई संकेत मिल पाता. 
‘स्मित कुछ करो, तुम इस तरह मर नहीं सकते’
भारतीय पायलट ने आगे बताया कि ये पहली बार था जब वे इस ओमानी को-पायलट के साथ उड़ान भर रहे थे. उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि हमले के दौरान एक पल ऐसा आया, जब उन्हें लगा कि वह जिंदा नहीं बच पाएंगे. उस समय उन्होंने खुद से कहा कि स्मित कुछ करो, तुम इस तरह मर नहीं सकते. अगर उसी वक्त कुछ नहीं किया गया, तो हालात और बिगड़ सकते थे.
फ्लाईदुबई की उड़ान में घायल हुए मच्छार का संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में इलाज चल रहा है. वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं और उस घटना से उबरने की कोशिश कर रहे हैं. 
ये भी पढ़ें
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- ‘यह सच में…’
संतोष सिंह पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय है. एबीपी न्यूज में नेशनल और इंटरनेशनल खबरें लिखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर फोकस रहता है. एबीपी न्यूज से पहले इनशॉर्ट्स में बतौर 5 साल सब एडिटर सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, कंटेंट राइटिंग में अनुभव हासिल किया. साल 2015 में जागरण कॉलेज ऑफ मास कम्युनिकेशन से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया है. संपर्क करें- santosh.jimmc@gmail.com, एक्स हैंडल- https://x.com/SantuPal000
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News