मधुबनी। बिहार में सीसीटीएनएस केस 1.0 परियोजना के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एनआईसी बिहार द्वारा 23 जून को एक राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मधुबनी में इस कार्यशाला को सफल क्रियान्वयन में डीआईओ एनआईसी रंजन कुमार यादव, एडीआईओ विकास कुमार, डीआरएम मो. आरजू, नेटवर्क इंजीनियर कुंदन कुमार सहित कई लोग लगे थे। यह कार्यशाला उन पुलिस थानों के लिए आयोजित की गई, जहां वर्तमान में डीजी गर्वमेंट नन केस सीसीटीएनएस एप्लिकेशन संचालित है। कार्यशाला का उद्देश्य सीसीटीएनएस 1.0 के प्रभावी कार्यान्वयन को बढ़ावा देना तथा गृह विभाग, बिहार सरकार की अपेक्षाओं को पूर्ण करना था। कार्यशाला का आयोजन अपर पुलिस महानिदेशक अजिताभ कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम को उप महानिदेशक एवं राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी (एसआईओ) डा. शैलेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा संबोधित किया गया। इस कार्यशाला में बिहार के सभी जिलों से पुलिस पदाधिकारियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग पांच सौ प्रतिभागियों की उपस्थिति ने राज्यव्यापी स्तर पर सीसीटीएनएस 1.0 के क्रियान्वयन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाया। डॉ. शैलेश कुमार श्रीवास्तव ने बिहार के सभी पुलिस थानों में सीसीटीएनएस 1.0 के समयबद्ध एवं सुचारु कार्यान्वयन के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एनआईसी बिहार इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन के माध्यम से बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा राज्य द्वारा विकसित नवाचारों एवं कार्यान्वयन मॉडल को अन्य राज्यों के लिए एक उदाहरण के रूप में विकसित किया जाएगा.
कार्यशाला के दौरान नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के प्रतिनिधियों ने सीसीटीएनएस 1.0 की प्रमुख विशेषताओं एवं कार्यप्रणाली का प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। वरिष्ठ निदेशक (आईटी), एनआईसी नवीन कुमार ने परियोजना के सफल माइग्रेशन एवं राज्यव्यापी कार्यान्वयन की रणनीति एवं रोडमैप पर अपने विचार प्रस्तुत किए। सीसीटीएनएस केस 1.0 के सभी मॉड्यूलों पर विस्तृत प्रशिक्षण सत्र रामभगवान सिंह, संयुक्त निदेशक (आईटी), प्रदीप कुमार, संयुक्त निदेशक (आईटी) तथा अभिषेक कुमार, उप निदेशक (आईटी) द्वारा संचालित किए गए। प्रशिक्षण में परिचालन प्रक्रियाओं, कार्यप्रवाह प्रबंधन, डेटा प्रबंधन तथा एप्लिकेशन के प्रभावी उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को विस्तार से समझाया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण सत्रों में सक्रिय रूप से भाग लिया, विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न पूछे तथा नई प्रणाली को अपनाने के प्रति सकारात्मक उत्साह व्यक्त किया। सूबे के विभिन्न जिलों के जिला सूचना विज्ञान अधिकारियों (डीआईओ ) एवं अतिरिक्त जिला सूचना विज्ञान अधिकारियों (एडीआईओ) के नेतृत्व में जिला स्तरीय टीमों ने कार्यशाला के दौरान तकनीकी सहयोग एवं व्यावहारिक सहायता प्रदान की, जिससे प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल संचालन एवं जिला स्तर पर बेहतर समन्वय सुनिश्चित हुआ। यह कार्यशाला बिहार में सीसीटीएस केस 1.0 के राज्यव्यापी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा बिहार पुलिस, एससीआरबी, एनसीआरबी एवं एनआईसी बिहार की डिजिटल पुलिसिंग को सशक्त बनाने, अपराध एवं अपराधियों से संबंधित सूचनाओं के कुशल प्रबंधन तथा प्रौद्योगिकी आधारित नागरिक-केंद्रित पुलिस सेवाओं को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को पुन: स्थापित करती है
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play