ऑपरेशन सिंदूर पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति से कॉल पर क्या हुई थी बात? पीएम मोदी ने संसद में किया बड़ा खुलासा – News24 Hindi

—विज्ञापन—
मानसूत्र में संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति से कॉल पर हुई बात का खुलासा किया है। पीएम मोदी ने कहा कि 9 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का कॉल आया था। मैं एक मीटिंग में बिजी था, वेंस ने घंटेभर प्रयास किया। पीएम मोदी ने कहा कि फ्री होकर जब मैंने जेडी वेंस को कॉल किया तो उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बड़ा हमला करने की तैयारी में है। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने उन्हें जवाब दिया कि अगर पाकिस्तान का ये इरादा है तो उसे बहुत महंगा पड़ेगा। अगर वो हमला करेगा तो हम बड़ा हमला करके जवाब देंगे। गोली का जवाब गोला से देंगे।
संसद में पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर भारत को दुनियाभर से समर्थन मिला। पाकिस्तान को केवल 3 देशों का ही समर्थन मिला था। कहा कि दुर्भाग्य है कि देश के वीरों के पराक्रम को कांग्रेस का समर्थन नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: 3 आतंकी, एक ऑपरेशन, साफ संदेश, अमित शाह ने संसद में बताया कैसे हुआ इंसाफ
संसद ने पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान ने हजारों मिसाइल और ड्रोन छोड़े लेकिन हमारी एयर डिफेंस ने सभी को हवा में ही खत्म कर दिया। कहा कि ये पूरे देश के लिए गर्व की बात है लेकिन कुछ लोगों के लिए ये सहन करना मुश्किल था। कांग्रेस वाले इंतजार कर रहे थे कि कब कोई गलती हो और मोदी फंस जाएंगे।
यह भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान ने फोन करके गुहार लगाई, प्लीज अब और मत मारो’, Operation Sindoor पर लोकसभा में बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने मंगलवार को संसद में खूब घेरा। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवादियों के आकाओं को रोते कुछ लोग देश के अंदर भी लोग रो रहे हैं। विपक्ष को विरोध का कोई ना कोई बहाना मिलना चाहिए। वाह बयान विरोधियों! मोदी ने विपक्ष की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आप पर तो पूरा देश हंस रहा है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी करगिल विजय दिवस तक नहीं मनाया।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News