'ऑल इंडिया सीनियर एडवोकेट्स एसोसिएशन' दिल्ली में आयोजित करेगा 'न्यायधीश सम्मान समारोह' – totaltv.in

Total Tv
totaltv.in
देश की राजधानी दिल्ली में न्यायपालिका की दिग्गज हस्तियों का एक बड़ा महासंगम होने जा रहा है। आगामी सोमवार, यानी 13 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में देश के कई माननीय न्यायाधीशों के सम्मान में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।”
‘ऑल इंडिया सीनियर एडवोकेट्स एसोसिएशन’ की ओर से इस विशेष गरिमामयी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में न्याय जगत की सात बड़ी विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं— न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी, न्यायमूर्ति पंकज मिथल, न्यायमूर्ति शील नागू, न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर, न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा, न्यायमूर्ति अरुण पल्ली, महिला न्यायमूर्ति वी. मोहना। इन सभी जजों को उनके उत्कृष्ट न्यायिक योगदान के लिए इस मंच पर सम्मानित किया जाएगा।” “इस समारोह की भव्यता और महत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI), माननीय न्यायमूर्ति सूर्यकांत इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
​यह पहला मौका नहीं है जब ‘ऑल इंडिया सीनियर एडवोकेट्स एसोसिएशन’ का मंच न्यायपालिका और कार्यपालिका के शीर्ष नेतृत्व का गवाह बन रहा है। इससे पहले भी इस एसोसिएशन के कार्यक्रमों में देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश और केंद्रीय कानून मंत्री जैसी महान हस्तियां शामिल होती रही हैं।”
न्याय और कानून के क्षेत्र से जुड़े इस बेहद महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए AISAA महासचिव डॉ आदिश सी.अग्रवाल ने बताया है कि 13 जुलाई 2026 (सोमवार) को शाम 5:00 बजे नई दिल्ली के स्पीकर हॉल, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के स्पीकर हाल में यह ​विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा।
 
Your email address will not be published. Required fields are marked *






About Us
Advertise With Us
Privacy Policy
Terms And Conditions
Contact Us

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News