पंजाब के किसान बासमती चावल का उत्पादन करते हैं इसका निर्यात बड़ी मात्रा में ऑस्ट्रेलिया में किया जाता था। ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने ऐग्रीकल्चर ऐँड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डिवेलपमेंट अथॉरिटी की याचिका खारिज कर दी। APEDA ने ऑस्ट्रेलिया में बासमती चावल के लिए सर्टिफिकेशन ट्रेडमार्क की मांग की थी। APEDA ने जब बासमती चावल के जीआई टैग होने का तर्क रखा तो कोर्ट ने कहा कि हमारे यहां यह एक सामान्य बात है।
ऐग्रीकल्चरल अथॉरिटी ने पहली बार 2019 में ट्रेडमार्क ऐप्लिकेशन भरा था। 1988 से लेकर अगस्त 2018 तक भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 306095 टन बासमची चावल का निर्यात कियाथा। इसकी कीमत 3800 लाख डॉलर थी। वहीं पाकिस्तान ने 441.2 लाख डॉलर का बासमती चावल ऑस्ट्रेलिया को निर्यात किया।
ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट के इस फैसले पर पाकिस्तान ने खुशी जाहिर की है। पाकिस्तान और भारत दोनों ही ऑस्ट्रेलिया में चावल का निर्यात करते हैं। भारत ने 2025-26 में करीब 72500 टन चावल काऑस्ट्रेलिया में निर्यात किया है। पंजाब और हरियाणा के किसान इन दिनों बाजार की तलाश कर रहे हैं ताकि उनका चावल महंगा बिके। हालांकि यह किसानों के लिए एक झटका है। एक तरफ होर्मुज बंद होने की वजह से निर्यात में कमी देखी जा रही है। ऐसे में किसानों की अपनी फसल की सही कीमत नहीं मिल पा रही है।
बासमती एक्सपोर्टर असोसिएशन के अध्यक्ष रंजीत सिंह जोसान ने कहा, ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट का फैसला हमारे लिए चिंता की बात है। बासमती हमारी खेती का प्रमुख अंग है। इसकी क्वालिटी, महक और साइज सब इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से फिट है। हमारी कोशिश यही थी कि इसका सर्टिफिकेशन मजबूत हो। अन्य उत्पादकों का कहना है कि हमें ऑस्ट्रेलिया में चावल निर्यात के मामले में पाकिस्तान के साथ तगड़ी स्पर्धा करनी पड़ती है।
विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का ‘C सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play